ऑल्टो कार पलटी, लोहरदगा के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
ऑल्टो कार पलटी, लोहरदगा के युवक की मौत

ऑल्टो कार पलटी, लोहरदगा के युवक की मौत

विज्ञापन

घाघरा. घाघरा-गुमला मुख्य मार्ग पर नवडीहा पुल के समीप सड़क हादसे में लोहरदगा जिले के ओयना बड़काटोली निवासी छोटू उरांव (26) की मौत हो गयी. छोटू उरांव अपने घर से कंडरा मेहमानी आया हुआ था. बुधवार की देर शाम वह अपने भतीजे लक्की उरांव के साथ ऑल्टो कार से पेट्रोल भराने घाघरा गया था. लौटते समय नवडीहा पुल के पास अचानक सामने आये मवेशी को बचाने के प्रयास में ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि छोटू उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते घाघरा पुलिस मौके पर पहुंच घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. देर रात इलाज के दौरान छोटू उरांव ने दम तोड़ दिया. मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. गुरुवार को एएसआइ अरविंद कुमार ने परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola