पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर ब्लॉक के सीओ बने अखिलेश शरण, झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों की हुई ट्रांसफर- पोस्टिंग

Jharkhand News (रांची) : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अंचलाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इसमें 3 अंचलाधिकारियों की पूर्व निर्गत अधिसूचना को रद्द करते हुए पहले की हुई पोस्टिंग एक बार फिर से बहाल की गयी है. वहीं, वैसे पदाधिकारी जिनके पदस्थापन स्थान पर अन्य पदाधिकारियों का पदस्थापन हो गया है. लेकिन, उनका दूसर स्थान पर पदस्थापन नहीं हुआ है. वैसे पदाधिकारी राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, रांची, झारखंड में योगदान करेंगे. इस संबंध में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड ने अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

सोमवार (5 अप्रैल, 2021) को जारी अधिसूचना के मुताबिक, लोहरदगा सदर के अंचलाधिकारी प्रमेश्वर कुशवाहा को धनबाद के झरिया ब्लॉक का नया अंचलाधिकारी बनाया गया है. वहीं, पाकुड़ के उप निर्वाचन पदाधिकारी राम प्रवेश कुमार धनबाद के बलियापुर ब्लॉक के नये अंचलाधिकारी बने हैं. इसके अलावा धनबाद जिला अंतर्गत बलियापुर ब्लॉक के अंचलाधिकारी मो असलम धनबाद के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनाये गये हैं.
पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो ब्लॉक के अंचलाधिकारी रंजन यादव गोड्डा जिला अंतर्गत महागामा ब्लॉक के नये अंचलाधिकारी बने हैं. रामगढ़ जिला अंतर्गत चितरपुर ब्लॉक के अंचलाधिकारी नरेश रजक बोकारो जिला स्थित जरीडीह ब्लॉक के नये अंचलाधिकारी बने हैं. पलामू के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सुनील कुमार गोड्डा जिला स्थित मेहरमा ब्लॉक के नये अंचलाधिकारी बने हैं.
रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अखिलेश शरण जमुआर पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित आनंदपुर ब्लॉक के नये अंचलाधिकारी बने हैं. पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे बालेश्वर राम गोड्डा जिला स्थित ठाकुरगंगटी के नये अंचलाधिकारी बने हैं. बोकारो जिला अंतर्गत जरीडीह ब्लॉक की मोनिया लता खूंटी जिला स्थित मुरहू ब्लॉक की नयी अंचलाधिकारी बनी है. देवघर जिला स्थित सारवां ब्लॉक के अंचलाधिकारी अरुण कुमार तिर्की लोहरदगा सदर के नये अंचलाधिकारी बने हैं.
वर्तमान में पलामू के कार्यपालक दंडाधिकारी निशा तिर्की अपने पूर्ववत पदस्थापित पद पर कार्य करेगी. इस तरह से निशा तिर्की अब पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित नोवामुंडी ब्लॉक की अंचलाधिकारी के तौर पर कार्य करेगी. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम जिला के नोवामुंडी ब्लॉक के अंचलाधिकारी सुनील चंद्र अगले आदेश तक अपने पूर्ववत पदस्थापित पद साहिबगंज जिला स्थित पतना ब्लॉक के अंचलाधिकारी के तौर पर सेवा देंगे. इसके अलावा हजारीबाग जिला स्थित सदर के अंचलाधिकारी अपने पूर्ववत पदस्थापित पद धनबाद जिला स्थित झरिया के अंचलाधिकारी के तौर पर अपनी सेवा देंगे.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए