अवैध उत्खनन करने वाली कंपनी पर कार्रवाई हो : अध्यक्ष

अवैध उत्खनन करने वाली कंपनी पर कार्रवाई हो : अध्यक्ष
गुमला : झारखंड नव निर्माण दल गुमला के जिलाध्यक्ष महेंद्र उरांव ने शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार देव को ज्ञापन सौंप कर लीज एरिया के बाहर बॉक्साइट का अवैध उत्खनन करने वाले कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
ज्ञापन में कहा गया है कि बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी माइंस तथा घाघरा के सेरेंगदाग व विमरला माइंस एरिया में अन्य ठेकेदारों द्वारा लीज एरिया के बाहर रैयती जमीन (जंगल क्षेत्र में) में बॉक्साइट का अवैध उत्खनन द्वारा कराया गया है.
इस मामले में एक माह पूर्व उपायुक्त को कार्रवाई के लिए मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की गयी. बॉक्साइट का अवैध उत्खनन करने वाली कंपनी पर विधि सम्मत कार्रवाई नहीं हुई, तो जल्द ही रैयत मजदूरों का सांकेतिक विरोध प्रर्दशन किया जायेगा.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










