बैंक खाते से निकाले 90 हजार, थाना में शिकायत

Updated at : 26 May 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक खाते से निकाले 90 हजार, थाना में शिकायत

बैंक खाते से निकाले 90 हजार, थाना में शिकायत

विज्ञापन

गुमला. धोबी मोहल्ला निवासी शंभु नारायण चौरसिया ने साइबर ठगी के शिकार हो गये. इस संबंध में उन्होंने गुमला थाना में आवेदन सौंप कर साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई व अपने पैसे की बरामदगी की मांग की है. जानकारी के अनुसार शंभु चौरसिया का देवघर में मोबाइल गुम हो जाने के बाद साइबर अपराधियों ने 90 हजार बैंक खाते से निकाल लिये.

हाथी ने दो किसानों के मकान को किया क्षतिग्रस्त

भरनो. प्रखंड की करौंदाजोर पंचायत के कानारवां बनटोली गांव में एक हाथी ने रविवार की रात उत्पात मचाया. हाथी ने गांव के किसान मंगरा मुंडा के मिट्टी के घर को दो अलग-अलग जगहों पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और बोरी में रखे धान चट कर गया. इसके अलावा घर के अंदर में रखे पलंग, ड्रेसिंग, बक्सा समेत कई समान क्षतिग्रस्त हो गये. इस गांव के भादे मुंडा के घर मिट्टी के घर व घर के बाहर खड़ी एक टेंपो को क्षतिग्रस्त कर दिया. इधर सोमवार की सुबह पंचायत की मुखिया इभा लकड़ा पीड़ित परिवार के घर पहुंच हाथी द्वारा की गयी क्षति का जायजा लिया. मुखिया ने पीड़ित परिवार को वन विभाग से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola