शॉर्ट सर्किट से दुकान व मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से दुकान व मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

शॉर्ट सर्किट से दुकान व मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन

बसिया. बसिया थाना के ओकबा निवासी हीरालाल साहू के घर व दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिसमें पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है. घटना के संबंध में हीरालाल साहू ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे जब पूरा परिवार सोया हुआ था, तभी अचानक दुकान में आग लग गयी. जैसे-तैसे पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी. आग इतनी भयानक थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते सब कुछ राख हो गया. चीख-पुकार और शोर सुन कर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी. ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी के सहारे आग बुझाने का अथक प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. घटना की सूचना बसिया थाना व अग्निशमन विभाग को दी गयी. इसकी सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी, लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने में काफी देर हो चुकी थी, जिसके कारण नुकसान बढ़ गया. पीड़ित हीरालाल साहू ने बताया कि अगलगी में उनका करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. कहा कि हादसे में 50×50 फीट का कच्चा मकान, राशन दुकान का करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामान, टेंट हाउस का लगभग 12 से 15 लाख का सामान, करीब 10 लाख के जेवर, डेढ़ लाख रुपये नगद और घर का सारा सामान जल कर नष्ट हो गया है. आग की भयावहता से घर की एक भी वस्तु बचायी नहीं जा सकी. घटना की जानकारी मिलते समाजसेवी अनमोल तोपनो, राजकुमार सिंह, अनिल गुप्ता, मुकेश साहू, लखन सिंह और सीलू टोपनो ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola