रांची से बाइक चोरी कर भाग रहे दो युवक गिरफ्तार

Published at :04 Jun 2017 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
रांची से बाइक चोरी कर भाग रहे दो युवक गिरफ्तार

भरनो : रांची से पल्सर मोटर साइकिल चोरी कर गुमला आ रहे दो लोगों को भरनो थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें गुमला शहर के आजाद बस्ती निवासी गोल्डन अंसारी व नाजिर अंसारी शामिल हैं. दोनों को जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार ने बताया कि भरनो के समीप वाहन चेकिंग […]

विज्ञापन

भरनो : रांची से पल्सर मोटर साइकिल चोरी कर गुमला आ रहे दो लोगों को भरनो थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें गुमला शहर के आजाद बस्ती निवासी गोल्डन अंसारी व नाजिर अंसारी शामिल हैं. दोनों को जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार ने बताया कि भरनो के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था,

तभी दोनों युवक बाइक से गुमला की ओर जाते दिखे. संदेह होने पर जांच की गयी, तो दोनों ने भागने का प्रयास किया. पूछताछ में पता चला कि ये दोनों रांची कचहरी से बाइक चोरी कर गुमला जा रहे थे. रांची कोतवाली थाना में बाइक चोरी का केस दर्ज हुआ है. बरामद बाइक को रांची पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस के अनुसार, गोल्डन शातिर चोर है. पहले भी वह जेल जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola