मुख्यमंत्री जनसंवाद में 40 मामले लंबित

गुमला : मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के तहत मंगलवार को हुए वीडियो कॉन्फ्रेंस में लगभग दो घंटे तक अधिकारियों के बैठने के बाद भी गुमला जिला की बारी नहीं आयी. गुमला जिला के विभिन्न प्रखंडों से कुल 40 प्रकार के मामले हैं. हालांकि मंगलवार को खुद सीएम रघुवर दास जनता की ओर से मिलने वाली शिकायतों […]
गुमला : मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के तहत मंगलवार को हुए वीडियो कॉन्फ्रेंस में लगभग दो घंटे तक अधिकारियों के बैठने के बाद भी गुमला जिला की बारी नहीं आयी. गुमला जिला के विभिन्न प्रखंडों से कुल 40 प्रकार के मामले हैं. हालांकि मंगलवार को खुद सीएम रघुवर दास जनता की ओर से मिलने वाली शिकायतों के समाधान की दिशा में अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा कर रहे थे. इस दौरान जिलों की बारी आयी और सीएम ने समीक्षा की.
लेकिन गुमला जिला की बारी नहीं आयी. वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त श्रवण साय, एसपी चंदन कुमार झा, डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, आइटीडीए के निदेशक कृष्ण कुमार, डीआरडीए निदेशक मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, नैप निदेशक नयनतारा केरकेट्टा, जिला शिक्षा अधीक्षक गनौरी मिस्त्री, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी सीमा कुजूर, सीएस डॉक्टर जेपी सांगा, पीएचइडी के इइ त्रिभुवन बैठा, सदर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया राजहंस सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




