अपनी ताकत दिखा सकते हैं माओवादी, फिर जुटने लगे हैं भाकपा माओवादी

Published at :27 May 2017 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
अपनी ताकत दिखा सकते हैं माओवादी, फिर जुटने लगे हैं भाकपा माओवादी

गुमला: भाकपा माओवादी फिर जुटने लगे हैं. चैनपुर, घाघरा व बिशुनपुर के सीमावर्ती गांवों में माओवादी गतिविधि तेज हो गयी है. कई बड़े नक्सलियों के होने की सूचना है. महिला नक्सली भी हैं. हार्डकोर नक्सली नकुल यादव व मदन यादव के सरेंडर करने के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि बिशुनपुर इलाके से माओवादी […]

विज्ञापन
गुमला: भाकपा माओवादी फिर जुटने लगे हैं. चैनपुर, घाघरा व बिशुनपुर के सीमावर्ती गांवों में माओवादी गतिविधि तेज हो गयी है. कई बड़े नक्सलियों के होने की सूचना है. महिला नक्सली भी हैं. हार्डकोर नक्सली नकुल यादव व मदन यादव के सरेंडर करने के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि बिशुनपुर इलाके से माओवादी खत्म होने के कगार पर हैं.

लेकिन हाल के दिनों में जिस प्रकार माओवादी पुन: सक्रिय हुए हैं, यह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित होने वाली है. पुलिस को सूचना है कि झारखंड व बिहार का शीर्ष नेता सुधाकरण गुमला में है. पुलिस उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे पड़ी हुई है. लेकिन जिस प्रकार नक्सली चैनपुर, घाघरा व बिशुनपुर के सीमावर्ती गांव में एकजुट होने लगे हैं, पुलिस को उन तक पहुंचने में मुश्किल का सामना करना पड़ेगा. ऐसे भी इस क्षेत्र में सबजोनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव के रहते संगठन को कमजोर आंकना गलतफहमी होगी, क्योंकि बुद्धेश्वर संगठन को मजबूत किये हुए है.

इधर, एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान कोटियापाट गांव में पुलिस द्वारा ग्रामीणों की पिटाई के मामले को भी नक्सलियों ने गंभीरता से लिया है. गांव के लोग भी पुलिस की इस कार्रवाई से गुस्से में हैं. वहीं कोटियापाट से बरामद सोनू के अनुसार, महिला नक्सली भी दस्ते में घूम रहे हैं. सभी के पास अत्याधुनिक हथियार हैं. सोनू की माने, तो नक्सली पूरी तरह सक्रिय हैं और लगातार गांव में बैठक भी कर रहे हैं. एक साल के लिए सदस्यता अभियान भी चला रहे हैं. संगठन में शामिल होने के लिए 18 वर्ष से ऊपर के युवक-युवतियों से फार्म भी भराया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola