दूल्हा को रड़गांव में बना कर रखा गया है बंधक

Published at :27 May 2017 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
दूल्हा को रड़गांव में बना कर रखा गया है बंधक

बानो: बानो निवासी नजम अंसारी के पुत्र मो अब्दुला को रड़गांव निवासी ससुराल वाले आठ दिन से बंधक बना कर रखे हुए हैं. छोड़ने के नाम पर ससुराल वाले चार लाख व दहेज का सामान मांग रहे हैं. अब्दुला के पिता नजम भी रड़गांव में रह कर बेटे को छुड़ाने की गुहार लगा रहे हैं, […]

विज्ञापन
बानो: बानो निवासी नजम अंसारी के पुत्र मो अब्दुला को रड़गांव निवासी ससुराल वाले आठ दिन से बंधक बना कर रखे हुए हैं. छोड़ने के नाम पर ससुराल वाले चार लाख व दहेज का सामान मांग रहे हैं. अब्दुला के पिता नजम भी रड़गांव में रह कर बेटे को छुड़ाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुसराल वाले अपनी बात पर अड़े हैं.

जानकारी के अनुसार, बानो निवासी अब्दुला की शादी रड़गांव रांची निवासी सऊद अंसारी की बेटी साफिया परवीन से 15 मई को हुई है. इसके बाद अब्दुला दुल्हन की विदाई के लिए 19 मई को रड़गांव गया था.

इसके बाद दूल्हा को बंधक बना लिया गया. इस बात की जानकारी दूल्हा ने मोबाइल फोन से परिवार वालों को दी. इसके बाद दूल्हा को छुड़ाने 20 मई को समाज व गांव के लोग रड़गांव रांची गये, लेकिन ससुराल वाले ने अब्दुला को नहीं छोड़ा. गांव वालों को मारपीट कर भगा दिया. अंजुमन की बात को भी ससुराल वालों ने नहीं माना. थक-हार कर पिता नजम ने तमाड़ थाना को सूचना दी, लेकिन सूचना पर कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की, जिससे परिजन परेशान हैं. अब्दुला की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बुंडू डीएसपी को भी घटना की जानकारी दी, लेकिन डीएसपी के स्तर से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola