दो लाख के इनामी उग्रवादी ने गुमला में किया आत्मसमर्पण

Published at :25 May 2017 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
दो लाख के इनामी उग्रवादी ने गुमला में किया आत्मसमर्पण

गुमला/रांची : पीएलएफआइ के सबजोनल कमांडर राजन ने गुमला पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है. उसके ऊपर दो लाख रुपये का इनाम था. वह गुमला सिमडेगा, बानो, बसिया, कामडारा, पालकोटए रायडीह व कोलेबिरा थाना क्षेत्र में कई बड़ी उग्रवादी घटनाओं को अंजाम दे चुका है. अभी हाल ही में हुई बानो थाना प्रभारी की […]

विज्ञापन
गुमला/रांची : पीएलएफआइ के सबजोनल कमांडर राजन ने गुमला पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है. उसके ऊपर दो लाख रुपये का इनाम था. वह गुमला सिमडेगा, बानो, बसिया, कामडारा, पालकोटए रायडीह व कोलेबिरा थाना क्षेत्र में कई बड़ी उग्रवादी घटनाओं को अंजाम दे चुका है.
अभी हाल ही में हुई बानो थाना प्रभारी की हत्या, बसिया के गुड़ाम में चार मजदूरों का नरसंहार, कामडारा के मुर्गा गांव में शांति सेना के सात लोगों की हत्या सहित कई बड़ी घटनाओं को राजन अंजाम दे चुका है. पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी.
कुछ दिन पहले राजन के खिलाफ गुमला पुलिस ने गांव-गांव में पोस्टर लगाया था. पोस्टर में ग्रामीणों से राजन के बारे में सूचना देने की अपील की गयी थी. पुलिस अभी उससे गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola