स्वाधीनता सेनानी के गांव को विकसित करने की कवायद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2017 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

बिशुनपुर : स्वाधीनता सेनानी जतरा टाना भगत के पैतृक गांव चिंगरी नवाटोली में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. इस निमित शनिवार को एनइपी निदेशक मुस्तकीम अंसारी के साथ ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया दीपमाला बाड़ा ने की. ग्रामीणों की सलाह पर गांव को मुख्य पथ से जोड़ने व जतरा टाना भगत के प्रपौत्र विश्वा […]
विज्ञापन
बिशुनपुर : स्वाधीनता सेनानी जतरा टाना भगत के पैतृक गांव चिंगरी नवाटोली में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. इस निमित शनिवार को एनइपी निदेशक मुस्तकीम अंसारी के साथ ग्रामीणों की बैठक हुई.
अध्यक्षता मुखिया दीपमाला बाड़ा ने की. ग्रामीणों की सलाह पर गांव को मुख्य पथ से जोड़ने व जतरा टाना भगत के प्रपौत्र विश्वा भगत को नया मकान देने का प्रस्ताव पारित किया गया. विश्वा भगत को आवास व पेयजल राज्य सरकार मुहैया करायेगी.
साथ ही गांव के विकास के लिए चबूतरा निर्माण, स्ट्रीट लाइट व सिंचाई की सुविधा जैसी तमाम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. बैठक में 30 प्रस्ताव पारित किया गया, जिन्हें राज्य सरकार को भेजा जायेगा. वहां से स्वीकृति मिलने के बाद जतरा टाना भगत के पैतृक गांव नवाटोली का कायाकल्प शुरू करने का कार्य किया जायेगा. इसके साथ चिंगरी स्थित जतरा टाना भगत स्मारक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




