महिलाएं हो रही जागरूक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2017 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

सिसई : रोशनी आजीविका महिला ग्राम संगठन सिसई द्वारा शनिवार को बाजारटांड़ स्थित ग्राम संगठन कार्यालय का उदघाटन मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने किया. उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि महिला मंडल संगठन के माध्यम से महिलाएं जागरूक हो रही हैं. जो महिला मंडल से जुड़ नहीं पायी हैं, वे […]
विज्ञापन
सिसई : रोशनी आजीविका महिला ग्राम संगठन सिसई द्वारा शनिवार को बाजारटांड़ स्थित ग्राम संगठन कार्यालय का उदघाटन मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने किया. उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि महिला मंडल संगठन के माध्यम से महिलाएं जागरूक हो रही हैं.
जो महिला मंडल से जुड़ नहीं पायी हैं, वे संगठन से जुड़ें, ताकि शत-प्रतिशत महिलाएं जागरूक हो सकें. परिवार में एक महिला जागरूक होती है, तो पूरे परिवार के लोग जागरूक होते हैं. पूरा परिवार जागरूक होगा, तो गांव की सभी महिलाएं जागरूक होंगी. महिलाएं संगठन से जुड़ कर सरकारी योजनाओं का लाभ लें. उन्होंने कहा कि आज समाज में कुरीतियां बढ़ गयी है. महिलाओं पर आये दिन अत्याचार हो रहे हैं.
कभी दहेज के नाम पर, तो कभी डायन-बिसाही के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है. इन सब का जड़ नशापान व जात-पात है. इस तरह की कुरीतियां मिटाने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा. मौके पर थोपना उरांव, मनभरण उरांव, सरवरी बेगम, सिदिक अंसारी, बीडी उरांव, बीडी राय व महादेव उरांव सहित महिला मंडल की कई सदस्य मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




