घर में आग लगने से हजारों का नुकसान

Published at :18 May 2017 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
घर में आग लगने से हजारों का नुकसान

घाघरा : प्रखंड के खंभिया कुंबाटोली गांव निवासी विधवा चांगो देवी के घर में आग लग गयी. आग से घर समेत घर में रखा अनाज व अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया. आगजनी की घटना में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. बताया गया कि मंगलवार की रात चांगो खाना खाने के बाद सोने […]

विज्ञापन

घाघरा : प्रखंड के खंभिया कुंबाटोली गांव निवासी विधवा चांगो देवी के घर में आग लग गयी. आग से घर समेत घर में रखा अनाज व अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया. आगजनी की घटना में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. बताया गया कि मंगलवार की रात चांगो खाना खाने के बाद सोने चली गयी. इसी बीच रात करीब 11 बजे छत से आग की लपट उठता देख वह घर से बाहर निकली और शोर मचाया. शोर सुन कर आसपास के लोग पहुंच गये और आग बुझाया, लेकिन तब तक घर व घर में रखा कई सामान जल कर नष्ट हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola