दो लाख का इनामी और तीन हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 May 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : पीएलएफआइ के खिलाफ गुमला जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कामडारा और बसिया से मंगलवार की देर रात पुलिस ने चार हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इसमें कामडारा के लतरा जर्राटोली जंगल में मुठभेड़ के बाद भाग रहे दो लाख रुपये का इनामी एरिया कमांडर कुलदीप गोप भी शामिल है. उसके […]
विज्ञापन
गुमला : पीएलएफआइ के खिलाफ गुमला जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कामडारा और बसिया से मंगलवार की देर रात पुलिस ने चार हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इसमें कामडारा के लतरा जर्राटोली जंगल में मुठभेड़ के बाद भाग रहे दो लाख रुपये का इनामी एरिया कमांडर कुलदीप गोप भी शामिल है. उसके पास से रायफल समेत कई हथियार मिले हैं.
वहीं बसिया थाना क्षेत्र के कदमडीह से पुलिस ने तीन हार्डकोर उग्रवादियों को पकड़ा है. इनमें कामडारा टाटी के ओलिप बागे, अतुल मड़की व बानो थाना के कोनसोदे गांव के दीपक कंडुलना हैं. ये तीनों बानो के थाना प्रभारी की हत्या व गुड़ाम नरसंहार कांड में शामिल थे.
बानो थानेदार की हत्या के बाद सबजोनल कमांडर गुज्जू गोप ने सभी का हथियार अपने पास रख लिया था और उन्हें घर भेज दिया था. तीनों कुलदीप के दस्ते में शामिल होने जा रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.
भागने के क्रम में कुलदीप गिरा : पुलिस के अनुसार, कामडारा के लतरा जर्राटोली जंगल में पुलिस व पीएलएफआइ के बीच करीब एक घंटे तक मुठभेड़ हुई है. दोनों ओर से करीब 37 से 38 चक्र गोलियां चली. पुलिस को भारी पड़ता देख कुलदीप भागने लगा. इसी क्रम में गिर जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया. मुठभेड़ में चार-पांच उग्रवादी भागने में सफल रहे.
अभियान में शामिल अधिकारी : एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर, बसिया थानेदार अशोक कुमार, कामडारा थानेदार नरेश सिन्हा, एसआइ राजेश्वर प्रसाद, पुलिसकर्मी राकेश किंडो, रफी अहमद, अविनाश पूर्ति, राजेंद्र सोय, मोहन महली, याकूब सुरीन, हवलदार दधन हेमरोम, बिरसा सुरीन व झारखंड जगुवार के जवान थे.
कोट:
कामडारा में मुठभेड़ के बाद एरिया कमांडर कुलदीप को पकड़ा गया. वहीं छापामारी के दौरान बसिया से तीन उग्रवादी पकड़ाये. अभी भी बसिया व कामडारा इलाके में उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चल रहा है.
चंदन कुमार झा, एसपी, गुमला
बसिया से बानो थानेदार की हत्या में शामिल तीन हार्डकोर उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़े
कुलदीप के पास से रायफल समेत कई हथियार किये गये बरामद
बसिया से गिरफ्तार तीनों उग्रवादी कुलदीप के दस्ते में शामिल होने जा रहे थे
बरामद सामान : एक देसी रायफल, 315 बोर की रायफल, आठ गोली
गिरफ्तार उग्रवादी
1. कुलदीप गोप, एरिया कमांडर
2. ओलिप बागे, हार्डकोर उग्रवादी
3. अतुल मड़की, हार्डकोर उग्रवादी
4. दीपक कंडुलना, हार्डकोर उग्रवादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




