मनरेगा में छह लाख की फरजी निकासी

Published at :05 May 2017 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा में छह लाख की फरजी निकासी

चैनपुर : प्रखंड की रामपुर पंचायत में मनरेगा के कार्यों में छह लाख की फरजी निकासी का मामला प्रकाश में आया है. इस पंचायत में 26 बकरी, सुअर व मुर्गी शेड का निर्माण किया जाना है, लेकिन पंचायत में योजना के शुरू होने के पहले ही बिचौलियों व प्रखंड कर्मियों की मिलीभगत से योजना की […]

विज्ञापन
चैनपुर : प्रखंड की रामपुर पंचायत में मनरेगा के कार्यों में छह लाख की फरजी निकासी का मामला प्रकाश में आया है. इस पंचायत में 26 बकरी, सुअर व मुर्गी शेड का निर्माण किया जाना है, लेकिन पंचायत में योजना के शुरू होने के पहले ही बिचौलियों व प्रखंड कर्मियों की मिलीभगत से योजना की पूरी राशि निकाल ली गयी. फरजी तरीके से राशि की निकासी का मामला तब प्रकाश में आया, जब ग्रामीणों की शिकायत पर प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर, जिप सदस्य प्रशांता खलखो, बीस सूत्री अध्यक्ष नीरज शर्मा, उपप्रमुख सुशील दीपक मिंज व बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने रामपुर पंचायत में योजना का निरीक्षण करने पहुंचे थे.
निरीक्षण के दौरान बुकमा निवासी जयराम उरांव ने बताया कि एक ट्रैक्टर बंगला भट्ठा ईंट, चार बोरी सीमेंट व एक ट्रैक्टर बालू मिला है और कुछ नहीं मिला है, जबकि मजदूरी भुगतान 11 हजार रुपया व सामग्री के नाम पर 45 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है.
फरजी निकासी का मामला आने पर मनरेगा एई को जम कर फटकार लगायी गयी. इसके बाद पंचायत के झडगांव के लाभुक स्टेला एक्काके मुर्गी शेड का निरीक्षण किया गया, जहां नींव तक खुदाई नहीं की गयी है और योजना की पूरी राशि निकाल ली गयी है. इस संबंध में बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने कहा कि सभी योजनाओं की गहनता से जांच की जायेगी. दोषी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जायेगा. टीन नंबर होल्डर सप्लायर जो राशि निकालने के बाद भी सामान नहीं दे रहे हैं, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola