सेविकाओं को मिलेंगे स्मार्ट फोन

Published at :04 May 2017 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
सेविकाओं को मिलेंगे स्मार्ट फोन

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में पारदर्शिता लाने का निर्देश गुमला : कल्याण विभाग के उपसचिव मुखग्रीत सिंह भाटिया बुधवार को गुमला पहुंचे. उन्होंने विकास भवन में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति को लेकर बैठक की. आंगनबाड़ी केंद्रों, सबला योजना, सेविकाओं व सहायिकाओं के कार्यों पर चर्चा की गयी. लाभुकों के लिए […]

विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में पारदर्शिता लाने का निर्देश
गुमला : कल्याण विभाग के उपसचिव मुखग्रीत सिंह भाटिया बुधवार को गुमला पहुंचे. उन्होंने विकास भवन में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति को लेकर बैठक की. आंगनबाड़ी केंद्रों, सबला योजना, सेविकाओं व सहायिकाओं के कार्यों पर चर्चा की गयी. लाभुकों के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी राशि काे सही समय पर खर्च करने का निर्देश दिया.
किसी भी तरह की अनियमितता होने पर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही. सचिव ने बाल संरक्षण विभाग रांची में पदस्थापित भरनो की सुपरवाइजर को रांची से रिलीव कर भरनो में प्रतिनियुक्ति के लिए उपविकास आयुक्त को पत्र लिखने का निर्देश दिया है.
श्री भाटिया ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में पारदर्शिता लाने के लिए सभी सेविकाओं को कुछ दिनों में स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया जायेगा. स्मार्ट फोन से प्रति दिन की रिपोर्ट देने सहित जियो टैगिंग, प्रति दिन बच्चों की संख्या व पोषाहार संबंधित रिपोर्ट देनी होगी.
उपायुक्त श्रवण साय को नारी निकेतन, मूक बधिर विद्यालय व रिमांड होम आदि में बुनियादी सुविधाओं का समय-समय पर जांच करने काे कहा है. बिशुनपुर के गोबरसेला में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण एवं सेविका चयन के लिए प्राप्त आवेदन पर उन्होंने समाज कल्याण पदाधिकारी को प्रस्ताव बना कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया है.
बैठक में उपायुक्त श्री साय, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक मुस्तकीम अंसारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजना दास, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा संजना खलखो व सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन शंभु सिंह सहित कई अधिकारी थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola