समाज में शांति का संदेश दें पुरोहित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2017 1:24 AM (IST)
विज्ञापन

रविवार को पुरोहित पीटर सहदेव प्रजापति व पुरोहित जयप्रकाश लकड़ा का पुरोहिताभिषेक हुआ सिसई (गुमला) : सिसई प्रखंड के आरसी मिशन गिरजाघर रोशनपुर में रविवार को पुरोहित पीटर सहदेव प्रजापति व पुरोहित जयप्रकाश लकड़ा का पुरोहिताभिषेक हुआ. मुख्य अधिष्ठाता कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो थे. मस्तिक चुंबन, हस्त मलन, तेल लेपन सहित अन्य धर्माविधियों से पुरोहिताभिषक […]
विज्ञापन
रविवार को पुरोहित पीटर सहदेव प्रजापति व पुरोहित जयप्रकाश लकड़ा का पुरोहिताभिषेक हुआ
सिसई (गुमला) : सिसई प्रखंड के आरसी मिशन गिरजाघर रोशनपुर में रविवार को पुरोहित पीटर सहदेव प्रजापति व पुरोहित जयप्रकाश लकड़ा का पुरोहिताभिषेक हुआ. मुख्य अधिष्ठाता कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो थे.
मस्तिक चुंबन, हस्त मलन, तेल लेपन सहित अन्य धर्माविधियों से पुरोहिताभिषक हुआ. कार्डिनल के समक्ष दोनों नवनियुक्त पुरोहितों ने घुटने टेक कर प्रतिज्ञा ग्रहण की. कार्डिनल ने अपने संदेश में कहा कि पुरोहितों को ईश्वर ने सेवा के लिए चुना है.
भावी पुरोहित पीटर सहदेव प्रजापति व पुरोहित जयप्रकाश लकड़ा संस्कारी शिक्षक चरवाहा के साथ पुरोहित बन कर शांति का संदेश देते रहेंगे. खुले हृदय से मसीही समाज को अच्छे कार्यो की शिक्षा देंगे. अवगुण को समाप्त कर अच्छे नवगुणों के प्रति प्रेरित करेंगे. ईश्वर की ओर से मनुष्य की सेवा करतें रहेंगे. प्रभु यीशु सभी का भलाई करते हैं. प्रभु के समक्ष जाकर कोई निराश नहीं लौटता है. प्रभु हमारे मुक्तिदाता हैं. कर्म से ही हम ईश्वर के दूत नियुक्त होते हैं.
समाज की सेवा में तत्पर रहते हैं. अनुष्ठान से पूर्व कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का पारंपरिक रूप से स्वागत कर वेदी तक लाया गया. अनुष्ठान का शुभारंभ पल्ली पुरोहित फादर अगस्तुस कुजूर ने किया. मौके पर फादर विजय सुरीन, फादर अमन, फादर अमृत लकड़ा, फादर अलोक नाग, फादर विपिन कंडुलना, फादर लाजरूस कुजूर, फादर मसीह दास बाखला, फादर प्रसन्न तिर्की, फादर विक्टर लकड़ा, फादर विनोद बा, फादर दीपक बाड़ा, फादर रितेश, फादर समीर, फादर कुलदीप, फादर अमृत एक्का, फादर मुक्ति प्रकाश सहित सैकड़ों की संख्या में ख्रीस्तीय धर्मावलंबी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




