शादी में गये युवक की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2017 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

रांची में रह कर मोबाइल टावर में मजदूरी करता था, छुट्टी में घर आया था गुमला : गुमला सदर थाना के कोयनारा गांव निवासी छेदन गोप (20 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों ने शनिवार रात हत्या कर दी. चेहरे को पत्थर से कूचा गया है. तेज धारधार हथियार से भी काटा है. वह शनिवार को अपने […]
विज्ञापन
रांची में रह कर मोबाइल टावर में मजदूरी करता था, छुट्टी में घर आया था
गुमला : गुमला सदर थाना के कोयनारा गांव निवासी छेदन गोप (20 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों ने शनिवार रात हत्या कर दी. चेहरे को पत्थर से कूचा गया है. तेज धारधार हथियार से भी काटा है. वह शनिवार को अपने दो दोस्तों के साथ जतराटोली गांव एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए घर से निकला था. रविवार सुबह गुमला पुलिस ने झारखंड डीपा बाजार के समीप से छेदन का शव बरामद किया है.
छेदन रांची में रह कर मोबाइल टावर में मजदूरी करता था. होली में वह रांची से गुमला आया था. मृतक के पिता महावीर गोपव संदीप गोप ने बताया कि शनिवार की रात 12 से 15 की संख्सा में अज्ञात नकाबपोश हथियार से लैस होकर गांव आये थे. वे लोग पहाड़ी चीता गिरोह के पूर्व सदस्य गनसु गोप व दिनेश साहू को खोज रहे थे. दिनेश अभी चेकडैम निर्माण में मुंशी का काम करता है. लेकिन दोनों नहीं मिले तो सभी लोग वहां से चले गये.
इसके बाद रविवार की सुबह को सूचना मिली कि किसी ने छेदन की हत्या कर शव को झारखंड डीपा बाजार के समीप फेंक दिया है. परिजनों को शक है कि रात को गनसु व दिनेश को खोजने आये लोगों ने ही छेदन की हत्या की होगी. क्योंकि छेदन का बड़ा भाई गनसु गोप है जो कि पूर्व में पहाड़ी चीता गिरोह के नाम पर जेल जा चुका है. इधर, छेदन किन दो युवकों के साथ शादी समारोह में गया था पुलिस उसकी उसे तलाश रही है.
छेदन गोप शादी समारोह में अपने दो दोस्तों के साथ निकला था. जिसे उसके रिश्तेदारों ने देखा है. उसकी हत्या का स्पष्ट कारण पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
राकेश कुमार, थाना प्रभारी, गुमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




