चालक को बंधक बना कर बोलेरो की लूट

Published at :01 May 2017 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
चालक को बंधक बना कर बोलेरो की लूट

रायडीह(गुमला) : अपराधियों ने रामरेखा धाम जाने के नाम पर पहले बोलेरो गाड़ी बुक किया. इसके बाद जंगल में ले जाकर चालक व सहचालक को बंधक बना कर बोलेरो लूट कर ले गये. यह मामला रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना स्थित रामडेगा जंगल का है. जानकारी के अनुसार एक युवक ने गुमला शहर के कुम्हारटोली […]

विज्ञापन
रायडीह(गुमला) : अपराधियों ने रामरेखा धाम जाने के नाम पर पहले बोलेरो गाड़ी बुक किया. इसके बाद जंगल में ले जाकर चालक व सहचालक को बंधक बना कर बोलेरो लूट कर ले गये. यह मामला रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना स्थित रामडेगा जंगल का है.
जानकारी के अनुसार एक युवक ने गुमला शहर के कुम्हारटोली निवासी संतोष कुमार की बोलेरो गाड़ी (नंबर जेएच07इ 2527) को यह कह कर बुक किया कि रायडीह होते हुए रामरेखा धाम जाना है. गाड़ी का चालक रायडीह प्रखंड के मरदा निवासी रूपेश सिंह है. गाड़ी बुक होने के बाद रूपेश ने सहचालक के रूप में रोशन सिंह को साथ में ले लिया. गुमला से रायडीह पहुंचने पर पेट्रोल पंप में तेल भरवाया. इसके बाद ये लोग रामरेखा धाम जाने लगे. रास्ते में अरंडा गांव के पास चार नकाबपोश युवक खड़े मिले. वे लोग भी गाड़ी पर बैठ कर रामरेखा धाम गये.
इसके बाद शाम सात बजे रामरेखा धाम से लौटने के क्रम में रामडेगा जंगल के पास नकाबपोश अपराधियों ने गाड़ी रुकवाया. फिर चालक व सहचालक को उन्हीं लोगों के गमछा से पेड़ में बांध दिया और गाड़ी लूट कर चलते बने. गाड़ी ले जाने के क्रम में अपराधियों ने कहा कि हल्ला नहीं करना है. दो दिन के बाद लोहरदगा से गाड़ी बरामद कर लेना.
अपराधियों के जाने के बाद रूपेश व रोशन किसी प्रकार बंधक से मुक्त होकर कोंडरा गांव गये. जहां अपने रिश्तेदार लक्ष्मी सिंह के घर में रातभर रहने के बाद रविवार की सुबह थाना पहुंच कर गाड़ी लूट की प्राथमिकी दर्ज करायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola