गुमला : शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे युवक की हत्या

Published at :30 Apr 2017 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे युवक की हत्या

गुमला : गुमला सदर थाना के कोयनारा गांव के 24 वर्षीय छेदन गोप की शनिवार की रात हत्या कर दी गयी. उसे पीट पीटकर मारा गया है. रविवार की सुबह गुमला पुलिस ने झारखंडडिपा के पास से शव बरामद की है. मृतक बाहर काम करता है. कुछ दिन पहले वह घर वापस आया था. थाना […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला सदर थाना के कोयनारा गांव के 24 वर्षीय छेदन गोप की शनिवार की रात हत्या कर दी गयी. उसे पीट पीटकर मारा गया है. रविवार की सुबह गुमला पुलिस ने झारखंडडिपा के पास से शव बरामद की है. मृतक बाहर काम करता है. कुछ दिन पहले वह घर वापस आया था. थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को छेदन अपने दो दोस्तों के साथ जतराटोली शादी समारोह में भाग लेने के लिए घर से निकला था. इसके बाद रविवार को शव मिला. जिन लोगों के साथ छेदन निकला था,उनकी तलाश की जा रही है. अभी हत्या का स्पष्ट कारण पता नहीं चला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola