बाबा साहेब आंबेडकर महान समाज सुधारक थे : विधायक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2017 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : भाजपा पिछड़ी जाति मोरचा द्वारा पीएइ स्टेडियम परिसर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि विधायक शिवशंकर उरांव, भाजयुमो अध्यक्ष मिशिर कुजूर, महिला मोरचा अध्यक्ष शैल मिश्र, विनय कुमार लाल व भूपन साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. विधायक ने […]
विज्ञापन
गुमला : भाजपा पिछड़ी जाति मोरचा द्वारा पीएइ स्टेडियम परिसर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि विधायक शिवशंकर उरांव, भाजयुमो अध्यक्ष मिशिर कुजूर, महिला मोरचा अध्यक्ष शैल मिश्र, विनय कुमार लाल व भूपन साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.
विधायक ने बाबा साहब को महान समाज सुधारक बताया. कहा : संविधान निर्माता, भारत रत्न युगो-युगो तक हर भारतवासियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे. उन्होंने अपने जीवन काल तक दलितों की सामाजिक लड़ाई लड़ कर समता मूलक समाज का निर्माण किया. जिलाध्यक्ष सविंद्र सिंह, भूपन साहू, मुनेश्वर साहू, मिशिर कुजूर व शैल मिश्र ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए भीम एप के सहारे भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने का सपना देखा है, जो सभी के प्रयास से संभव हो पायेगा.
मौके पर अनूपचंद्र अधिकारी, सुरेश सिंह, जगनारायण सिंह, अरविंद मिश्र, कौशलेंद्र जमुआर, जगमोहन नायक, हीरा सिंह, संतोष सिंह, विद्या मिश्र, सावित्री मेहता, निर्मला सिन्हा, अनिता देवी, सतीश गुप्ता, सौरभ पांडेय, संजय साहू, कृष्णा उरांव, परमेश्वर महतो, शिव कुमार राम, हरिराम, लखन राम, डोमन राम मोची, रमेश राम, निर्मल कुमार, सिकंदर सिंह, सुधीर नंद, जाैली विश्वकर्मा, मांगू शर्मा, संजीव गुप्ता, अब्दुलबारी खान, शमीम खान, संजय साहू व संजय वर्मा सहित कई भाजपाई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




