हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Apr 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

खुलासा. चेतावनी के बाद भी गांव में घुसा था सालिक, गुस्से में थे ग्रामीण सालिक हत्याकांड प्रेमिका को पीटा, तो बदले में युवकों ने सालिक की पिटाई कर दी घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियाें की तलाश कर रही है पुलिस रामनवमी का जुलूस देखने आयी प्रेमिका को सालिक ने पीटा था गुमला : गुमला […]
विज्ञापन
खुलासा. चेतावनी के बाद भी गांव में घुसा था सालिक, गुस्से में थे ग्रामीण
सालिक हत्याकांड
प्रेमिका को पीटा, तो बदले में युवकों ने सालिक की पिटाई कर दी
घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियाें की तलाश कर रही है पुलिस
रामनवमी का जुलूस देखने आयी प्रेमिका को सालिक ने पीटा था
गुमला : गुमला शहर के चर्चित सालिक हत्याकांड का गुमला पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनमें दीप नगर के कर्मवीर सिंह, सोसो गांव के मनोज उरांव व अरविंद लकड़ा शामिल हैं. इन तीनों ने पुलिस के समक्ष सालिक की पिटाई करने की बात स्वीकार की है. सालिक की पिटाई में शामिल अन्य तीन युवक गांव से फरार हैं.
पुलिस तीनों को खोज रही है. पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपियों ने बताया कि गांव में नहीं घुसने की चेतावनी देने के बावजूद सालिक गांव में घुसता था. घटना के दिन सालिक अपनी प्रेमिका को पीट रहा था. लड़की को बचाने के लिए सालिक की पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गयी. ज्ञात हो कि बुधवार की रात को सोसो में प्रेमिका के घर के पास सालिक की पिटाई की गयी थी, जिससे उसकी मौत हो गयी.
लड़की से सालिक शादी कर चुका था
थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि रामनवमी के दिन सोसो गांव की लड़की रामनवमी जुलूस देखने गुमला आयी थी. जब इसकी जानकारी सालिक को हुई, तो उसे नागवार लगा.
उसके साथ उसकी कहासुनी हुई. हाथापाई भी हुई. इसके बाद सालिक खुद लड़की (प्रेमिका) को उसके घर छोड़ने गया. इस दौरान भी दोनों में कहासुनी व मारपीट हुई. चूंकि सालिक ने लड़की से शादी कर ली थी, इसलिए सालिक नहीं चाहता था कि लड़की कहीं घूमने जाये. जब सोसो गांव के समीप लड़की के साथ सालिक मारपीट कर रहा था, तभी गांव के कुछ युवक पहुंच गये. युवकों ने सालिक की जम कर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया और रांची ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं अन्य तीन आरोपी की तलाश चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




