विकास के प्रति सरकार समर्पित : मंत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2017 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

चैनपुर : सोमवार को पलामू में आदिम जनजाति डाकिया योजना शुरू हुआ. सरकार ने प्रथम चरण में राज्य के तीन जिलों में इस योजना की शुरुआत की है. पलामू के अलावा साहेबगंज व गोड्डा में भी यह योजना शुरू हुई है. आदिम जनजाति डाकिया योजना को लेकर चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन […]
विज्ञापन
चैनपुर : सोमवार को पलामू में आदिम जनजाति डाकिया योजना शुरू हुआ. सरकार ने प्रथम चरण में राज्य के तीन जिलों में इस योजना की शुरुआत की है. पलामू के अलावा साहेबगंज व गोड्डा में भी यह योजना शुरू हुई है.
आदिम जनजाति डाकिया योजना को लेकर चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, पलामू उपायुक्त अमीत कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह व एसडीओ नैंसी सहाय ने संयुक्त रूप से किया. समारोह में मंत्री श्री चंद्रवंशी ने कहा कि झारखंड का समेकित विकास हो, इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार गंभीरता के साथ काम कर रही है. सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को लेकर सरकार काम कर रही है.
आदिम जनजाति डाकिया योजना के तहत आदिम जनजाति परिवार के घरों तक जनवितरण प्रणाली का राशन पहुंचाया जायेगा. इसके तहत एनआरएलएम के तहत गठित सखी मंडल के सदस्यों द्वारा 35-35 किलो का पैकेट तैयार किया जायेगा. इस योजना में डाकिया की भूमिका पंचायत स्तर पर नियुक्त किये गये स्वयं सेवक निभायेंगे. आदिम जनजातियों के घर तक अनाज पहुंचेगा और वे लोग इपॉश के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित कर अनाज लेंगे. आदिम जनजातियों के विकास के प्रति सरकार पूरी तरह से गंभीर है.
तृतीय व चतुर्थवर्गीय सरकारी सेवा में आदिम जनजाति के उम्मीदवार की सीधी नियुक्ति होती है. साथ ही राज्य में आदिम जनजातियों के लिए अलग से पुलिस बटालियन के स्थापना का प्रयास चल रहा है. विकास के मामले में कोई पीछे न रहे, इसे ध्यान में रख कर काम किया जा रहा है. गरीबी मिटाकर झारखंड को खुशहाली की राह पर ले जाने के लिए काम किया जा रहा है. इसका सकारात्मक नतीजा भी दिख रहा है. मंत्री श्री चंद्रवंशी ने सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. समारोह में डीसी अमीत कुमार ने कहा कि पलामू में आदिम जनजाति परिवार की संख्या 4474 है. पूरे जिले में आदिम जनजाति परिवारों की संख्या चैनपुर में अधिक है.
इसलिए चैनपुर से इस योजना का शुभारंभ कराया गया है. चैनपुर में आदिम जनजाति परिवार की संख्या 1658 है. आदिम जनजातियों को अब उनके घर पर जाकर अनाज दिया जायेगा. पलामू के चैनपुर, सदर और सतबरवा प्रखंड के जो आदिम जनजाति बहुल पंचायत है उन पंचायतों में तीन-तीन वाहनों के माध्यम से डाकिया योजना के तहत अनाज पहुंचाया जायेगा.
इस कार्य के लिए स्वयं सेवकों को चिह्नित कर लिया गया है. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय, प्रखंड प्रमुख विजय गुप्ता, जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू, विकास कुमार चौरसिया, वाल्टन डोडराय, मीना गुप्ता, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे, चैनपुर उपप्रमुख नौशाद आलम, रामगढ़ उपप्रमुख महावीर प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर चैनपुर बीडीओ सुशील कुमार राय, रामगढ़ बीडीओ अमित भगत, सांसद प्रतिनिधि आनंद सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




