बड़ा प्यारा सजा है तेरा दरबार मां ...
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2017 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने पंडाल का उदघाटन किया़ पूजन के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया़ गुमला : श्री श्री चैती दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर श्री चैती दुर्गा पूजा समिति गुमला द्वारा एसएस हाई स्कूल पथ स्थित देवी मंदिर में बनाया गया भव्य पूजा पंडाल का पट सोमवार को भक्तों के लिए खोल दिया […]
विज्ञापन
डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने पंडाल का उदघाटन किया़
पूजन के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया़
गुमला : श्री श्री चैती दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर श्री चैती दुर्गा पूजा समिति गुमला द्वारा एसएस हाई स्कूल पथ स्थित देवी मंदिर में बनाया गया भव्य पूजा पंडाल का पट सोमवार को भक्तों के लिए खोल दिया गया है़
पंडाल का उदघाटन मुख्य अतिथि सदर डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने किया़ डीएसपी ने पंडाल में मां दुर्गा की पूजा की. यज्ञाचार्य पंडित हरिशंकर मिश्र, पूजक पंडित शैलेश मिश्र, चंडी पाठकर्ता पंडित रामेश्वर मिश्र, सहायक राजकिशोर पाठक व शैलेश कुमार मिश्र ने माता दुर्गा के सातवें रूप मां भद्रकाली की पूजा की़ इससे पहले विल्वशाखा ग्रहण, महास्नान, नवपत्रिका प्रवेश और सप्तमी विहित पूजन किया गया़ पूजन के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया़
पूजा के दौरान बड़ा प्यारा सजा है, तेरा दरबार मां भवानी़…सहित कई भक्तिमय गीतों से क्षेत्र गुंजायमान रहा़ मौके पर थाना प्रभारी राकेश कुमार, समिति के अध्यक्ष संजीव उर्वशी, उपाध्यक्ष सुरेश मंत्री, किशाेर फोगला, दामोदर कसेरा, गोपाल वर्मा, रूपेश लाल, सचिव सरजु प्रसाद साहू, सह सचिव प्रेमसागर जायसवाल, निर्मल कुमार, संजय कुमार, अमित माहेश्वरी, दुर्गा गुप्ता, कोषाध्यक्ष शंभु नारायण चौरसिया, सह कोषाध्यक्ष रामनिवास प्रसाद, हिमांशु केसरी, दीपू खंडेलवाल, विजय सोनी, अशोक साहू, गोविंद पटेल, गुन्नू शर्मा, राजू गुप्ता, मुकेश सिंह, निर्मल गोयल, द्वारिका मिश्र, अमित पोद्दार, निर्मल अग्रवाल, महेश गुप्ता, अजय साहू, अक्षय कुमार, महेश गुप्ता, अनूप गुप्ता, मुन्नी लाल साहू, राजेश गुप्ता, हेमंत साहू, विश्वनाथ पांडेय, सुरेश प्रसाद, सुदेश सौरभ, राजीव कुमार व वीरेंद्र गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थ़े
रात्रि जागरण कार्यक्रम आज : श्री चैती दुर्गा पूजा समिति गुमला के तत्वावधान में 10 अप्रैल को देवी मंदिर परिसर में रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है़ जिसमें रांची के जुगल दरगड़, बगोदर के आनंद हलचल, लातेहार की स्वीटी राज, महुआ चैनल के ज्योति साहू और रामगढ़ के ध्रुव साहू आदि गायकों द्वारा मां दुर्गा से संबंधित गीत-संगीत का कार्यक्रम पेश किया जायेगा़ यह जानकारी सहसचिव निर्मल कुमार ने दी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




