गुमला में पत्रकार पर हमला, मोबाइल फोड़ा, कैमरा लूटा

Published at :23 Feb 2017 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में पत्रकार पर हमला, मोबाइल फोड़ा, कैमरा लूटा

गुमला : गुमला में टीवी चैनल वाइबीएन के पत्रकार नरेश जायसवाल, जी पुरवइया के मुकेश सोनी व मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह के साथ ठेकेदारों ने टोटो के समीप मारपीट की. नरेश का मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया. कैमरा लूट लिया. जान से मारने की धमकी दी. ये लोग न्यूज़ कवरेज कर […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला में टीवी चैनल वाइबीएन के पत्रकार नरेश जायसवाल, जी पुरवइया के मुकेश सोनी व मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह के साथ ठेकेदारों ने टोटो के समीप मारपीट की. नरेश का मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया. कैमरा लूट लिया. जान से मारने की धमकी दी. ये लोग न्यूज़ कवरेज कर टोटो से गुमला आ रहे थे.

इसी क्रम में टोटो के समीप तीन चार लोगों ने गाड़ी रोककर हमला किया. कतरी जलाशय योजना के नहर निर्माण में कम मजदूरीके भुगतान की शिकायत पर मजदूर नेता के साथ न्यूज कवरेज करने गए थे. न्यूज़ कवरेज करके लौटने के क्रम में टोटो के समीप कुछ लोगों ने न्यूज़ नहीं चलाने की धमकी देते हुए मारपीट की है. इस मामले में नरेश जायसवाल ने थाने में हमलावर के खिलाफ केस किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola