सखी मंडलों के लिए कार्यालय भवन बनेगा

चार-पांच सखी मंडलों को मिला कर एक कलस्टर बनेगा ऋण की राशि समय पर बैंक को लौटाने की अपील की गुमला : ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी व जिला प्रशासन गुमला के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गुमला के नगर भवन में ऋण वितरण शिविर लगाया गया़ शिविर में […]
चार-पांच सखी मंडलों को मिला कर एक कलस्टर बनेगा
ऋण की राशि समय पर बैंक को लौटाने की अपील की
गुमला : ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी व जिला प्रशासन गुमला के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गुमला के नगर भवन में ऋण वितरण शिविर लगाया गया़ शिविर में जिले भर की 406 सखी मंडलों के बीच चार करोड़ छह लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया़
मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त श्रवण साय, उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा व जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष हीरा साहू ने सिसई प्रखंड की चमेली व गुलाब सखी मंडल को ऋण की राशि का चेक देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया़ डॉ दिनेश उरांव ने सखी मंडलों को ऋण की राशि का सदुपयोग करते हुए व्यवसाय करने और घर-परिवार सहित समाज व देश को सुख व समृद्धि की ओर ले जाने के लिए प्रेरित किया. कहा कि हमारा जिला सखी मंडलों से आच्छदित है़ सखी मंडल के माध्यम से महिलाएं सकारात्मक कार्य कर रही है़ बैंक भी सकारात्मक रूप से महिलाओं को सहयोग करें. उन्होंने कहा कि जिले में हर गांव व पंचायत के चार से पांच सखी मंडलों को मिला कर एक कलस्टर बनाया जायेगा और उसे एक कार्यालय भवन उपलब्ध कराया जायेगा़ उपायुक्त ने कहा कि सखी मंडलों को एक-एक लाख रुपये जो ऋण की राशि उपलब्ध करायी जा रही है़, उस राशि को वापस भी करना है़
बैंक द्वारा सात प्रतिशत ब्याज लिया जाता है़, लेकिन समय पर ऋण की राशि वापस करें, तो मात्र चार प्रतिशत ही ब्याज देना पड़ेगा. बैंक से आपका लेनदेन सही रहा़, तो एक लाख से भी ज्यादा ऋण उपलब्ध कराया जायेगा़ उपविकास आयुक्त ने कहा कि सरकार की सोच है कि हर घर-परिवार आत्मनिर्भर बनें.
सरकार इसके लिए योजनाएं चला रही है़ सखी मंडलों को ऋण उपलब्ध कराना उसी कार्य का एक हिस्सा है़ सखी मंडल की महिलाएं समन्वय स्थापित कर काम करें. बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरा साहू ने कहा कि समाज व देश के विकास में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं. हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिला कर चल रही है़
इस दौरान उपाध्यक्ष ने बालिका शिक्षा पर भी जोर दिया और महिलाओं को अपनी-अपनी बेटियों को पहले पढ़ाई कराने, फिर विदाई कराने के लिए प्रेरित किया़ इस अवसर पर एलडीएम, झारखंड ग्रामीण बैंक के रिजनल मैनेजर, जेएसएलपीएस की डीपीएम मनीषा, भाजपा जिला अध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह व निर्मल कुमार, लक्ष्मी बड़ाइक सहित कई लोग उपस्थित थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




