कामडारा में मजदूर की हत्या

कामडारा(गुमला) : कामडारा थाना क्षेत्र के मुरूमकेला ठेंगाटोली निवासी अंथोनी केरकेट्टा (55 वर्ष) की शनिवार रात अपराधियों ने हत्या कर दी. वह पेशे से मजदूर था. मृतक की पत्नी अलिसबा कंडुलना ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने कहा कि शनिवार को अंथोनी मुरूमकेला बाजार गया था. रात को घर नहीं लौटा. सुबह ग्रामीणों ने शव […]
कामडारा(गुमला) : कामडारा थाना क्षेत्र के मुरूमकेला ठेंगाटोली निवासी अंथोनी केरकेट्टा (55 वर्ष) की शनिवार रात अपराधियों ने हत्या कर दी. वह पेशे से मजदूर था. मृतक की पत्नी अलिसबा कंडुलना ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने कहा कि शनिवार को अंथोनी मुरूमकेला बाजार गया था. रात को घर नहीं लौटा. सुबह ग्रामीणों ने शव देखा. पूर्व में मुरूमकेला स्थित सरना श्मशान घेराबंदी निर्माण कार्य बंद कराने को लेकर ग्राम सभा हुई थी. जहां कुछ लोग असंतुष्ट थे. संभवत: उस मामले को लेकर भी हत्या की बात कही जा रही है. सीओ संदीप ने अंथोनी की पत्नी को 10 हजार रुपये दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




