नगर परिषद कार्यालय घेरा, प्रदर्शन किया

Published at :15 Feb 2017 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय घेरा, प्रदर्शन किया

होल्डिंग टैक्स में हुई वृद्धि का अधिवक्ताओं ने किया विरोध गुमला : नगर परिषद गुमला के लिए निर्धारित होल्डिंग टैक्स के विरोध में बार एसोसिएशन गुमला ने बुधवार को प्रदर्शन किया़ कचहरी परिसर से लेकर नगर परिषद कार्यालय तक जुलूस निकाला़ नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर होल्डिंग टैक्स का विरोध किया और टैक्स कम […]

विज्ञापन
होल्डिंग टैक्स में हुई वृद्धि का अधिवक्ताओं ने किया विरोध
गुमला : नगर परिषद गुमला के लिए निर्धारित होल्डिंग टैक्स के विरोध में बार एसोसिएशन गुमला ने बुधवार को प्रदर्शन किया़ कचहरी परिसर से लेकर नगर परिषद कार्यालय तक जुलूस निकाला़ नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर होल्डिंग टैक्स का विरोध किया और टैक्स कम करने की मांग को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा़ अधिवक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद गुमला होल्डिंग टैक्स के नाम पर नगर के लोगों से अवैध रूप से पैसे की वसूली कर रही है़
नगर के लिए निर्धारित होल्डिंग टैक्स नगर परिषद बोर्ड ने पारित नहीं किया है, बल्कि टैक्स का विरोध किया है़ इस संबंध में नगर विकास विभाग से पत्राचार कर गाइड लाइन मांगी गयी है, लेकिन अब तक गाइड लाइन नहीं आयी है़
इसके बावजूद टैक्स की वसूली की जा रही है, जो नियम विरुद्ध है़ यह भ्रष्टाचार है़ इसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा़ इससे पूर्व अधिवक्ता जब नगर परिषद कार्यालय पहुंचे, तो कार्यपालक पदाधिकारी कार्यालय में नहीं थ़े इस पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी प्रकट की़ कुछ देर के बाद जब कार्यपालक पदाधिकारी रामाशंकर राम कार्यालय पहुंचे, तो अधिवक्ताओं ने उनके साथ बैठक की. गुमला नगर के लिए निर्धारित होल्डिंग टैक्स के बारे में जानकारी मांगी़
इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी व सिटी मैनेजर अनूप कुमार ने सरकार की ओर से आये नियमों का हवाला देते हुए टैक्स निर्धारण की जानकारी दी, जिसे अधिवक्ताओं ने एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि टैक्स का निर्धारण नगर परिषद बोर्ड से करायें. गुमला में होल्डिंग टैकस की जो बढ़ोतरी हुई है, वह गलत है़ आम जनता भुगतान करने में असमर्थ है़ बार एसोसिएशन भी इससे प्रभावित है़ नगर परिषद बोर्ड द्वारा निर्धारित टैक्स पर सरकार आदेश पारित करती है, लेकिन बोर्ड भी इसका विरोध कर रहा है़
इस दौरान अधिवक्ताओं द्वारा टैक्स निर्धारण के कई प्रकार के नियमों का भी हवाला दिया गया़ इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने दो दिन की मोहलत मांगी़ कहा कि इस मामले को लेकर वे स्वयं नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के पास जायेंगे और बात करेंगे. मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष नंद लाल, सचिव गिद्घवार अघन उरांव, तापास कुमार लाल, अवनीकांत शर्मा, डीएन सिंह, राघवेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह व अरुण कुमार सहित कई काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थ़े
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola