शादी में आयी युवती के साथ दुष्कर्म

पालकोट. पालकोट थाना क्षेत्र के तिलइडाड़ गांव में बुधवार को एक शादी समारोह में शामिल होने आयी युवती के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता ने पालकोट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें तिलइडाड़ के सोमनाथ भोक्ता को आरोपी बनाया गया है. वहीं दुष्कर्म […]
पालकोट. पालकोट थाना क्षेत्र के तिलइडाड़ गांव में बुधवार को एक शादी समारोह में शामिल होने आयी युवती के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है.
इस संबंध में पीड़िता ने पालकोट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें तिलइडाड़ के सोमनाथ भोक्ता को आरोपी बनाया गया है. वहीं दुष्कर्म की शिकार पीड़िता गुमला शहर की रहने वाली है. प्राथमिकी में युवती ने कहा है कि वह अपने रिश्तेदार के साथ शादी समारोह में भाग लेने तिलइडाड़ गयी थी. बुधवार को शादी समारोह था, तभी तीन लड़के आये और उसे जबरन उठा कर ले गये. इसके बाद सोमनाथ ने हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया. जबकि दो अन्य लड़के वहां से चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




