विद्यालय की सुरक्षा में चूक : आरती

Published at :04 Feb 2017 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय की सुरक्षा में चूक : आरती

मामला छठी कक्षा की छात्रा का गर्भपात कराने का रंका : राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में आयोग के अन्य सदस्यों ने रंका कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया़ इस दौरान अखबार में विद्यालय में कथित रूप से पढ़ रही छात्रा का गर्भपात कराने से संबंधित मामले की […]

विज्ञापन
मामला छठी कक्षा की छात्रा का गर्भपात कराने का
रंका : राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में आयोग के अन्य सदस्यों ने रंका कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया़ इस दौरान अखबार में विद्यालय में कथित रूप से पढ़ रही छात्रा का गर्भपात कराने से संबंधित मामले की जानकारी ली़ श्रीमती कुजूर ने इस दौरान पीड़ित छात्रा के अलावा अन्य पढ़ रही छात्राओं व वार्डन आदि से बातचीत की़
श्रीमती कुजूर ने बताया कि विद्यालय की सुरक्षा में चूक हुई है़ यह एक गंभीर मामला है़ मामले की सभी तरह की जांच चल रही है़ अभी कुछ भी स्पष्ट कहना मुश्किल है़ उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सक के नहीं रहने के कारण विद्यालय में छात्राओं की चिकित्सीय जांच नहीं हो पाती है़ वे इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर आग्रह करेंगी. पूरे विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद श्रीमती कुजूर ने साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं रहने पर नाराजगी जाहिर की़ उन्होंने वार्डन को निर्देश दिया कि वे इसके प्रति गंभीर हों.
उन्होंने कहा कि विद्यालय में मच्छरदानी का उपयोग छात्राएं नहीं कर रही हैं. इससे बीमारी फैल सकती है़ छात्राओं के पास जूते नहीं हैं. विद्यालय के पास खेलने का मैदान नहीं होने से छात्राएं इससे वंचित रह रही हैं.
श्रीमती कुजूर ने निरीक्षण के बाद पत्रकारों से कहा कि कस्तूरबा विद्यालय में जो कमियां हैं,उस व्यवस्था को पूरा करने के लिए वे मुख्यमंत्री को अवगत करायेंगे़ निरीक्षण के पश्चात उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर वहां के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएस चौधरी से पीड़ित छात्रा के संबंध में जानकारी ली़ इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का कक्ष बंद रहने पर वे भड़क गयीं. इस दौरान उपस्थित चिकित्सक श्री चौधरी ने उन्हें बताया कि पीड़ित छात्रा को अस्पताल लाया गया था़
यहां से प्राथमिकी इलाज के बाद गढ़वा के लिए रेफर किया गया था़ इस मौके पर श्रीमती कुजूर के अलावा आयोग के सदस्य भूपेन साहू, अपर समाहर्ता जुल्फीकार अली, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मेरी मड़की, प्रभारी सीडीपीओ नीता चौहान, एडीपीओ प्रकाश कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अशोक कुमार, एसडीपीओ विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola