घाघरा के सेरेंगदाग में बॉक्साइट लदा ट्रक फूंका

घाघरा(गुमला) : गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के सेरेंगदाग माइंस में बॉक्साइट लदे ट्रक को गुरुवार की रात नक्सलियों ने फूंक दिया. किस संगठन ने घटना को अंजाम दिया है इसका खुलासा नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है कि ट्रक हिंडालको कार्यालय के समीप कांटा कराने के लिए खड़ा था, तभी आग लगा […]
घाघरा(गुमला) : गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के सेरेंगदाग माइंस में बॉक्साइट लदे ट्रक को गुरुवार की रात नक्सलियों ने फूंक दिया. किस संगठन ने घटना को अंजाम दिया है इसका खुलासा नहीं हो पाया है.
बताया जा रहा है कि ट्रक हिंडालको कार्यालय के समीप कांटा कराने के लिए खड़ा था, तभी आग लगा दी गयी. उस वक्त ट्रक का चालक भी नहीं था. इस संबंध में कांटा घर में तैनात कर्मी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. सेरेंगदाग थाना प्रभारी भूषण कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
चाईबासा. पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना अंतर्गत हतनाबुरू जंगल में सीआरपीएफ 197 बटालियन द्वारा चलाये गये अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया़ माओवादियों ने यहां पर तीन बैग में विस्फोटक छुपाकर रखा था. बरामद किये गये सामान में 24 किलो का टिफिन बम शामिल है. जो तीन-तीन किलो के आठ टिफिन बम में रखे गये थे. वहीं, आठ किलो जिलेटिन भी बरामद किया गया है. एक सिंगल बैरल का देसी बंदूक, एक देसी पिस्टल, डेटोनेटर, दो खोखे भी मिले हैं. टिफिन बम को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




