पीएलएफआइ के दो उग्रवादी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

आपराधिक घटना को अंजाम देनेवाले थे पुलिस ने घेराबंदी कर दो को धर दबोचा. गुमला : गुमला पुलिस ने एनएच 43 पर नागफेनी के समीप से पीएलएफआइ के दो हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें सिसई थाना क्षेत्र के लोहजारा गांव के चरकू पहान व रायडीह थाना क्षेत्र के करीडा निवासी सुरेश केरकेट्टा शामिल […]
विज्ञापन
आपराधिक घटना को अंजाम देनेवाले थे
पुलिस ने घेराबंदी कर दो को धर दबोचा.
गुमला : गुमला पुलिस ने एनएच 43 पर नागफेनी के समीप से पीएलएफआइ के दो हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें सिसई थाना क्षेत्र के लोहजारा गांव के चरकू पहान व रायडीह थाना क्षेत्र के करीडा निवासी सुरेश केरकेट्टा शामिल हैं.
चरकू के पास से 315 बोर का एक लोडेड कट्टा व सुरेश के पास से 12 बोर की दो गोली बरामद हुई है. दोनों नागफेनी नदी के समीप किसी अापराधिक घटना को अंजाम देने के लिए खड़े थे. इसी बीच गुमला थाना प्रभारी राकेश कुमार, सअनि बबलू बेसरा व सअनि भगवान प्रसाद गौड़ ने घेराबंदी कर दोनों उग्रवादियों को धर दबोचा. पुलिस के अनुसार, चरकू पहान कई उग्रवादी घटनाओं में शामिल रहा है. वह कई बार पुलिस को चकमा देकर भागने में भी सफल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




