भूतपूर्व सैनिक के लापता का सनहा दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jul 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

सिसई : प्रखंड के पंडरानी गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक मदन सिंह चार जुलाई से लापता है. इस संबंध में भूतपूर्व सैनिक के बेटे मंजीत कुमार सिंह ने सिसई थाना में सनहा दर्ज कराया है. मंजीत ने बताया है कि दो जुलाई को मेरे पिता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सिकंदराबाद जाने के लिए घर से […]
विज्ञापन
सिसई : प्रखंड के पंडरानी गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक मदन सिंह चार जुलाई से लापता है. इस संबंध में भूतपूर्व सैनिक के बेटे मंजीत कुमार सिंह ने सिसई थाना में सनहा दर्ज कराया है.
मंजीत ने बताया है कि दो जुलाई को मेरे पिता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सिकंदराबाद जाने के लिए घर से निकले थे. उसी दिन शाम साढ़े छह बजे धनबाद-एलएप्पी से विजयवाड़ा के लिए चले. तीन जुलाई को शाम छह बजे अपने मोबाइल से बात कर विजयवाड़ा पहुंचने की बात कही. उसके बाद चार जुलाई से पिता मदन सिंह से संपर्क नहीं हो पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










