शिक्षकों की अवैध प्रोन्नति की जांच का निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी ने डीएसइ से जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा. गुमला : डीसी श्रवण साय ने शिक्षकों की अवैध प्रोन्नति की जांच करने का निर्देश दिया है. डीसी ने डीएसइ गनौरी मिस्त्री से कहा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध प्रोन्नति की जांच कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें, क्योंकि कई ऐसे […]
विज्ञापन
डीसी ने डीएसइ से जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा.
गुमला : डीसी श्रवण साय ने शिक्षकों की अवैध प्रोन्नति की जांच करने का निर्देश दिया है. डीसी ने डीएसइ गनौरी मिस्त्री से कहा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध प्रोन्नति की जांच कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें, क्योंकि कई ऐसे शिक्षक हैं, जो गलत तरीके से नौकरी कर रहे हैं और सरकार से पैसा ले रहे हैं. कई शिक्षक हैं, जो इंटर की जगह स्नातक की डिग्री दिखा कर वेतन उठा रहे हैं.
डीसी ने गुमला जिले के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का प्रोफाइल भी बनाने के लिए कहा है. प्रोफाइल को कंप्यूटर में अपलोड कर उसे सुरक्षित रखना है, ताकि कभी जरूरत पड़ने पर शिक्षकों की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके. प्रोफाइल तैयार करने से यह भी पता चलेगा कि किस शिक्षक वैध व किस शिक्षक की अवैध प्रोन्नति हुई है.
नियुक्ति की रिपोर्ट 15 जुलाई तक जमा करें
शिक्षा विभाग की सचिव आराधना पटनायक ने नये शिक्षक नियुक्ति में कहीं कोई गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा हुआ है या नहीं, इसकी जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन से मांगी है. इस संबंध में डीसी ने डीएसइ को निर्देश दिया है कि 15 जुलाई तक नियुक्ति की पूरी जानकारी दें, जिससे रिपोर्ट शिक्षा विभाग के सचिव को भेजी जा सके. कोडरमा जिले में शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी हुई है.
इसी अंदेशा पर डीसी ने डीएसइ से जांच करने के लिए कहा. डीसी ने कहा है कि एक माह पहले ही रिपोर्ट मांगी गयी थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है, जो गंभीर विषय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










