दो दुष्कर्मियों ने किया सरेंडर, बंद वापस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

फोरी गांव में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद बुलाये गये बंद को वापस ले लिया गया है. आछासं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बंद बुलाया था, लेकिन बंद के एक दिन पहले दो आरोपियों ने गुमला कोर्ट में सरेंडर किया. गुमला : गुमला के फोरी गांव में […]
विज्ञापन
फोरी गांव में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद बुलाये गये बंद को वापस ले लिया गया है. आछासं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बंद बुलाया था, लेकिन बंद के एक दिन पहले दो आरोपियों ने गुमला कोर्ट में सरेंडर किया.
गुमला : गुमला के फोरी गांव में नवविवाहिता आदिवासी महिला के साथ हुए गैंगरेप के दो आरोपी बबलू बख्स व जमशेद बख्स ने सोमवार को गुमला कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया. दुष्कर्म के दो आरोपियों के सरेंडर करने के बाद आदिवासी छात्र संघ गुमला ने 12 जुलाई की आहूत गुमला जिला बंद वापस ले लिया है. आछासं के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार भगत व महासचिव संजय कुमार भगत ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि तीसरे आरोपी हबीब बख्स को पुलिस दो दिन के अंदर गिरफ्तार करे.
पीड़िता को मुआवजा दे व आदिवासियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई हो, नहीं तो आछासं पुन: आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. अशोक भगत ने कहा कि अभी भी हबीब फरार है. वह गुमला शहर में ही कहीं छिपा हुआ है. 12 जुलाई को उसकी शादी है. पुलिस हबीब को पकड़े. एक सप्ताह के अंदर पुन: आछासं की बैठक होगी, जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी.
डीएसपी ने की पहल
दुष्कर्म के आरोपी फरार थे. पुलिस पकड़ने के लिए खोज रही थी, लेकिन दुष्कर्मियों का सुराग नहीं मिल रहा था. अंत में डीएसपी कपिंद्र उरांव ने सूझबूझ का परिचय दिया. उन्होंने दुष्कर्मियों को सरेंडर करने के लिए दबाव बनाया. इसके बाद दो आरोपी बबलू व जमशेद ने सरेंडर किया. डीएसपीने कहा कि एक अन्य आरोपी हबीब बख्स को जल्द पकड़ लिया जायेगा.
चेंबर के साथ की बैठक
बंद को देखते हुए चेंबर ऑफ काॅमर्स ने आछासं के नेताओं के साथ बैठक की. चेंबर ने अनुरोध किया कि अभी शादी ब्याह व लगन का समय है. बहुमूल्य बाजार है. ऐसी स्थिति में अगर बंदी होती है, तो व्यापारियों को भारी नुकसान होगा. चेंबर की मांग पर आछासं अध्यक्ष व महासचिव ने कहा कि यहां आदिवासियों के साथ हुए अत्याचार का मामला है. इसमें सभी लोग साथ दें. चेंबर ने कहा कि इस घटना की हम भी निंदा करते हैं. चेंबर के अनुरोध, लगन का मौसम व आरोपियों के सरेंडर करने का हवाला देते हुए बंद को वापस लिया गया.
माले ने बुलाया 14 को बंद
भाकपा माले के सदस्य आदित्य सिंह ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें 14 जुलाई को आहूत गुमला जिला बंद की जानकारी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










