गुमला में धरना-प्रदर्शन करेंगे : राजेश सिंह

Published at :01 Jul 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला में धरना-प्रदर्शन करेंगे : राजेश सिंह

सिसई : झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने गुरुवार को गुमला व सिसई प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान मजदूरों ने श्री सिंह को समस्याओं से अवगत कराया और इसे दूर करने की मांग की. श्री सिंह ने कहा कि मजदूरों के अधिकार की मांग को लेकर गुमला जिला मुख्यालय में धरना […]

विज्ञापन
सिसई : झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने गुरुवार को गुमला व सिसई प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान मजदूरों ने श्री सिंह को समस्याओं से अवगत कराया और इसे दूर करने की मांग की. श्री सिंह ने कहा कि मजदूरों के अधिकार की मांग को लेकर गुमला जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन दिया जायेगा. इसमें हजारों की संख्या में मजदूर भाई-बहन भाग लेंगे. ठेकेदारी प्रथा के कारण मजदूरों का शोषण हो रहा है.
यह मजदूरों के हित में ठीक नहीं है. लगातार शिकायत मिल रही है कि मजदूरों को कम मजदूरी मिल रही है. पुल, पुलिया, सड़क व भवन निर्माण स्थल पर मजदूरों के लिए जो सुविधा होनी चाहिए, वह नहीं मिलती है. मजदूरों से सिर्फ काम लिया जा रहा है. उन्होंने गुमला जिलाध्यक्ष को बैठक कर धरना-प्रदर्शन की तैयारी करने के लिए कहा. श्री सिंह ने राशन कार्ड मामले पर भी डीसी का घेराव करने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola