दखल दिहानी कागज देने की मांग, किसान सभा का धरना

गुमला : गरीब किसानों एवं आदिवासियों को मझियस, जिरात, बेटखेता व बकास्त जमीन का दखल दिहानी कागज देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा गुमला ने सोमवार को कचहरी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर प्रदेश अखिल भारतीय किसान महासभा के महामंत्री केडी सिंह ने कहा कि मझियस, जिरात व बकास्त जमीन पर […]
गुमला : गरीब किसानों एवं आदिवासियों को मझियस, जिरात, बेटखेता व बकास्त जमीन का दखल दिहानी कागज देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा गुमला ने सोमवार को कचहरी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर प्रदेश अखिल भारतीय किसान महासभा के महामंत्री केडी सिंह ने कहा कि मझियस, जिरात व बकास्त जमीन पर गरीब किसान व आदिवासी सैकड़ों वर्षों से जोत-कोड़ करते आ रहे हैं, लेकिन मझियस जमीन पर पूर्व जमींदारों के वंशज अपना हक जताने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि उक्त जमीनों पर ग्रामीण किसानों का कब्जा रहा है.
श्री सिंह ने कहा कि कहीं-कहीं बल प्रयोग कर किसानों को कब्जा से बेदखल किया जा रहा है. किसान महासभा इसे बरदाश्त नहीं करेगा. गुमला प्रखंड के अरमई, पुगु, डुमरडीह आदि गांवों में भू-माफिया गलत तरीके से गरीब किसानों की जमीनों की बिक्री करने में लगे हुए हैं. वहीं खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को मिलने वाले राशन कार्ड के संबंध में कहा कि आज भी कई जरूरतमंद लाभुकों को राशन कार्ड नहीं मिल सका है, जिस कारण उन्हें सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से वंचित होना पड़ रहा है.
सरकार को चाहिए कि राशन कार्ड के मामले मेंं पारदर्शिता से लाभुकों का कार्ड बनायें और वितरण करें. इस अवसर पर बसंत गोप, विश्वनाथ उरांव, सुरेश प्रसाद, यादव, करमा उरांव, मंगरा उरांव, जेम्स इंदवार, बंधुआ उरांव, बसिया उरांव, बिरसइ उरांव व मंगरू भगत सहित दर्जनों की संख्या में किसान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










