मैट्रिक में फेल छात्रा ने की आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : भरनो प्रखंड के डोंबा गांव के सुरेंद्र महतो की बेटी सोनी कुमारी (18 वर्ष) ने कीटनाशक खा कर आत्महत्या कर ली. वह मैट्रिक परीक्षा में दो बार फेल हो गयी थी. वह मानसिक रूप से परेशान रह रही थी. शनिवार को दोपहर में जब घर पर कोई नहीं था, तो उसने जहर खा […]
विज्ञापन
गुमला : भरनो प्रखंड के डोंबा गांव के सुरेंद्र महतो की बेटी सोनी कुमारी (18 वर्ष) ने कीटनाशक खा कर आत्महत्या कर ली. वह मैट्रिक परीक्षा में दो बार फेल हो गयी थी. वह मानसिक रूप से परेशान रह रही थी.
शनिवार को दोपहर में जब घर पर कोई नहीं था, तो उसने जहर खा ली. परिजनों ने सोनी को अस्पताल में भरती कराया. इलाज के दाैरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि वर्ष 2015 व वर्ष 2016 में सोनी ने मैट्रिक परीक्षा लिखी थी. दोनों बार वह परीक्षा में फेल हो गयी थी. रिजल्ट निकलने के बाद से वह परेशान रह रही थी.
इस सदमे में उसने जहर खा ली. जहर खाने के बाद परिजन उसे पहले भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. इसके बाद गुमला लाया गया. दिन के चार बजे सोनी की मौत हुई. चचेरा भाई झमलाल महतो ने बताया कि पिता सुरेंद्र महतो, मां श्यामा देवी व भाई रमेश महतो खेत में बिचड़ा डालने गये हुए थे. घर पर सोनी अकेले थी. दिन के ढाई बजे उसने घर में रखे जहर को खा ली. जब परिजन पहुंचे, तो उसे बेहोश पाया और अस्पताल ले गये. थाने में भाई रमेश महतो ने यूडी केस दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










