किसानों की हितैषी है सरकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

बिशुनपुर(गुमला) : केंद्रीय ग्रामीण राज्य विकास मंत्री सुदर्शन भगत ने गुरुवार को विकास भारती बिशुनपुर में सिंगल विंडो केंद्र का उदघाटन किया. इसके बाद उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र विकास भारती गुमला द्वारा आयोजित खरीफ सम्मेलन में भाग लिया. सुदर्शन भगत ने कहा : झारखंड राज्य में यह पहला अवसर है, जब बिशनपुर जैसी जगह पर […]
विज्ञापन
बिशुनपुर(गुमला) : केंद्रीय ग्रामीण राज्य विकास मंत्री सुदर्शन भगत ने गुरुवार को विकास भारती बिशुनपुर में सिंगल विंडो केंद्र का उदघाटन किया. इसके बाद उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र विकास भारती गुमला द्वारा आयोजित खरीफ सम्मेलन में भाग लिया. सुदर्शन भगत ने कहा : झारखंड राज्य में यह पहला अवसर है, जब बिशनपुर जैसी जगह पर सिंगल विंडो केंद्र का उदघाटन किया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले दिनों जमशेदपुर में सिंगल विंडो योजना की शुरुआत की गयी थी, जिसका परिणाम आज यहां इस केंद्र का उदघाटन किया गया.
कहा: किसानों एवं ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए इस बार केंद्र एवं राज्य सरकार ने अपने बजट में विशेष तौर पर कृषि और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी है, ताकि गांव के लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके. उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत खेत में फसल लगाने से लेकर खलिहान से अंदर करने तक की जिम्मेवारी आपकी है. प्रधानमंत्री सिंचाई योजना की भी शुरुआत की गयी है, ताकि जल संवर्धन किया जा सके. उन्होंने कहा कि हमें परंपरागत खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है.
रासायनिक खाद के प्रयोग से जमीन बंजर होती जा रही है, जिस कारण हमें जैविक खाद को बढ़ावा देने की जरूरत है. कहा: झारखंड सरकार के कृषि विभाग द्वारा गुमला जिला में 90 बड़ा तालाब की मरम्मत, 50 छोटा तालाब का निर्माण, 50 डीप बोरिंग सिंचाई के लिए तथा निजी व सरकारी तालाबों की मरम्मत करायी जायेगी, ताकि सभी किसानों को इसका लाभ मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










