लरंगो लादा गांव में तीन घर राख, परिवार बेघर

Published at :22 Apr 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
लरंगो लादा गांव में तीन घर राख, परिवार बेघर

सिसई : सिसई प्रखंड के लरंगो लादा गांव में आग लगने से तीन घर जल कर नष्ट हो गये़ घर में रखा सामान भी जल गया. आगजनी में तीन परिवार बेघर हो गया. इन लोगों ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगायी है. आग लगने के बाद लरंगो मुखिया के प्रयास से दमकल गाड़ी पहुंची, […]

विज्ञापन
सिसई : सिसई प्रखंड के लरंगो लादा गांव में आग लगने से तीन घर जल कर नष्ट हो गये़ घर में रखा सामान भी जल गया. आगजनी में तीन परिवार बेघर हो गया. इन लोगों ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगायी है. आग लगने के बाद लरंगो मुखिया के प्रयास से दमकल गाड़ी पहुंची, लेकिन तबतक पूरा घर जल गया था. चूंकि गुमला से लादा गांव की दूरी काफी है, जिस कारण गाड़ी के पहुंचने से पहले ही आग ने पूरे घर को राख कर दिया.
बताया जा रहा है कि पहले चरवा उरांव के घर आग लग गयी. जबतक चरवा व उसके परिवार के लोग आग पर काबू पाते, आग ने पड़ोसी कजरू उरांव व तिवारी उरांव के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया़ इधर, आग लगने की सूचना पर एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी अशोक कुमार गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली़ वहीं मुखिया सुफल उरांव ने तीनों परिवार को 50-50 किलो चावल उपलब्ध कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola