पानी पिला रहे वृद्ध की घर के पास गोली मार कर हत्या

Published at :21 Apr 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
पानी पिला रहे वृद्ध की घर के पास गोली मार कर हत्या

पाटन (पलामू) : पाटन थाना क्षेत्र के सुठा के सुभानी मियां की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम सुभानी मियां अपने घर के पास बैठे हुए थे, इसी दौरान करीब शाम 7.15 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग उनके घर के पास पहुंचे. घर के पास […]

विज्ञापन
पाटन (पलामू) : पाटन थाना क्षेत्र के सुठा के सुभानी मियां की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम सुभानी मियां अपने घर के पास बैठे हुए थे, इसी दौरान करीब शाम 7.15 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग उनके घर के पास पहुंचे.
घर के पास पहुंचने पर उनलोगों ने मोटरसाइकिल रोक दी. इसके घर के बाहर बैठे सुभानी मियां से पीने के लिए पानी मांगा. सुभानी मियां को यह लगा कि प्यासे हैं, वह घर के अंदर जाकर एक लोटा और दो गिलास लेकर निकले. उसके बाद एक व्यक्ति को पानी पिलाने लगे, उसी दौरान दूसरे व्यक्ति ने उन्हें लक्ष्य कर गोली मार दी. जिससे वह गिर गये.
तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची, तब सुभानी मिंया को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है. अभी तक जो चर्चा है, उसके मुताबिक सुभानी मियां का विवाद अपने रिश्तेदारों के साथ चल रहा था, इसे लेकर कई बार पंचायती भी हुई थी. आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी विवाद के कारण सुभानी मियां की हत्या की गयी है.
क्योंकि हत्या करने वाला व्यक्ति जानकार था, वह गतिविधियों से वाकिफ था, इसलिए वह शाम में अंधेरे होने पर पहुंचा था. अन्य पहलुओं पर छानबीन की जा रही है. अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. सुभानी मियां की उम्र करीब 58 साल थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola