सभी जेइ व एइ के वेतन रोके
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2016 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

योजना बनाओ अभियान के तहत चयनित योजनाओं की कार्यप्रगति को लेकर डीडीसी ने जिले के सभी बीडीओ, जेइ व एइ के साथ बैठक की. कार्य की धीमी गति पर डीडीसी ने नाराजगी जाहिर की और सभी अधिकारियों को काम में तेजी लाने को कहा. गुमला : योजना बनाओ अभियान के तहत चयनित योजनाओं की कार्य […]
विज्ञापन
योजना बनाओ अभियान के तहत चयनित योजनाओं की कार्यप्रगति को लेकर डीडीसी ने जिले के सभी बीडीओ, जेइ व एइ के साथ बैठक की. कार्य की धीमी गति पर डीडीसी ने नाराजगी जाहिर की और सभी अधिकारियों को काम में तेजी लाने को कहा.
गुमला : योजना बनाओ अभियान के तहत चयनित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा को लेकर डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने विकास भवन में सभी प्रखंड के बीडीओ, जेइ व एइ के साथ बैठक की. बैठक में भरनो व चैनपुर बीडीओ की अनुपस्थिति पर डीडीसी ने नाराजगी प्रकट की.
उन्होंने दोनों बीडीओ को शो कॉज नोटिस जारी किया. प्रखंडवार समीक्षा के दौरान कार्य की धीमी गति पर डीडीसी नाराज हुए. योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर जेइ व एइ सही से जानकारी नहीं दे पाये. इसपर डीडीसी नाराज हुए़ कहा: किसी जेइ व एइ को यह तक पता नहीं है कि उनके कार्यक्षेत्र में कितनी योजना संचालित है. कितना पूरी हो चुकी है. कितनी अधूरी है़ डीडीसी ने सभी जेई का वेतन रोक दिया है. इस दौरान सभी बीडीओ को भी फटकार लगी.
उन्होंने हर हाल में 18 अप्रैल तक कार्य में प्रगति लाने और रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी जेइ व एइ चार से पांच पंचायत में कार्यरत हैं, लेकिन काम में जरा भी तेजी नहीं है. आप लोगों के कारण ही ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पलायन करने को विवश हैं.
काम नहीं होने के कारण मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है और ग्रामीण मजदूर दूसरे शहरों की ओर भाग रहे हैं. डीडीसी ने भी जेइ व एइ को कार्य में सुधार लाने की चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार से काम नहीं चलेगा. यदि स्थिति यही रही, तो सभी जेइ व एइ को बर्खाश्त करना पड़ेगा.इस दौरान डीडीसी ने सभी प्रखंडों का लक्ष्य निर्धारित किया और एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










