अब तक नहीं मिला जमीन का मुआवजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला शहर को सड़क जाम से निजाते दिलाने के लिए 66 करोड़ रुपये की लागत से बाइपास सड़क बन रही है. प्रशासन ने भूमि मालिकों से सड़क निर्माण के लिए जमीन ली है, लेकिन कई जमीन मालिकों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिला है. इसकी शिकायत लोगों ने प्रशासन से की, लेकिन […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला शहर को सड़क जाम से निजाते दिलाने के लिए 66 करोड़ रुपये की लागत से बाइपास सड़क बन रही है. प्रशासन ने भूमि मालिकों से सड़क निर्माण के लिए जमीन ली है, लेकिन कई जमीन मालिकों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिला है. इसकी शिकायत लोगों ने प्रशासन से की, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की. थक हार कर जमीन मालिकों ने मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का दरवाजा खटखटाया है.
युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा के नेतृत्व में जमीन मालिकों ने एसटी आयोग के चेयरमैन डॉ रामेश्वर उरांव के समक्ष शिकायत दर्ज करायी है. डॉ उरांव ने कहा है कि मामला गंभीर है. जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास होगा़ आयोग ने इस संबंध में जिला प्रशासन को नोटिस भेजा है. जिसमें पूछा है कि आखिर गरीब आदिवासियों की जमीन लेने के बाद क्यों नहीं मुआवजा दिया गया. कुल सात मामले एसटी आयोग के पास पहुंचा है. इस संबंध में राजनील तिग्गा ने कहा कि अगर बिना मुआवजा दिये सड़क का निर्माण होता है तो, युवा कांग्रेस आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










