जलडेगा में एंथ्रेक्स से दो मवेशी मरे !

Published at :07 Apr 2016 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
जलडेगा में एंथ्रेक्स से दो मवेशी मरे !

जलडेगा में एंथ्रेक्स से दो मवेशी मरे ! पशुपालन विभाग की टीम पहुंची जलडेगाजलडेगा(सिमडेगा)़ जलडेगा मुख्यालय में एंथ्रेक्स से दो मवेशी की मौत हो गयी. एक मवेशी की मौत प्रखंड कार्यालय परिसर में एवं दूसरे मवेशी की मौत जलडेगा चौक में हुई. मवेशी की मौत होने से स्थानीय लोग दहशत में आ गये. ग्रामीणों ने […]

विज्ञापन

जलडेगा में एंथ्रेक्स से दो मवेशी मरे ! पशुपालन विभाग की टीम पहुंची जलडेगाजलडेगा(सिमडेगा)़ जलडेगा मुख्यालय में एंथ्रेक्स से दो मवेशी की मौत हो गयी. एक मवेशी की मौत प्रखंड कार्यालय परिसर में एवं दूसरे मवेशी की मौत जलडेगा चौक में हुई. मवेशी की मौत होने से स्थानीय लोग दहशत में आ गये. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीडीओ को दी. बीडीओ ने इसकी जानकारी उपायुक्त को दी. उपायुक्त के निर्देश पर पशुपालन विभाग की टीम जलडेगा पहुंची़ मेडिकल टीम में शामिल सदस्यों ने मृत पशुओं का सैंपल लिया तथा सुरक्षित स्थान पर दफना दिया. टीम में शामिल जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ राण प्रताप ने बताया कि सैंपल को जांच के लिये भेजा जायेगा. एक पशु में एंथ्रेक्स के लक्षण पाये गये हैं. टीम में डॉ सुनील कुमार, डॉ विनोद उरांव, अमित विनय सोरेंग आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola