लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की

Published at :07 Apr 2016 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की

लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की पालकोट. प्रखंड में पदस्थापित जनसेवक छेदी उरांव की रांची में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. वे गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. उनके निधन की खबर से प्रखंड कार्यालय में शोक व्याप्त है. प्रखंड के पदाधिकारियों व कर्मियों ने शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए […]

विज्ञापन

लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की पालकोट. प्रखंड में पदस्थापित जनसेवक छेदी उरांव की रांची में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. वे गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. उनके निधन की खबर से प्रखंड कार्यालय में शोक व्याप्त है. प्रखंड के पदाधिकारियों व कर्मियों ने शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की़ शोक प्रकट करने वालों में बीडीओ सरोजएनी तिर्की, अजय लकड़ा, जयंती मिंज, रवींद्र जायसवाल, सरयू गोप, लक्ष्मी पासवान, महाबीर हजाम, अशोक गुप्ता, खिरोधर सिंह व रामकेश्वर राय सहित सभी अंचल कर्मी मौजूद थे.बाबूलाल मरांडी के हाथों को मजबूत करें : बंधु तिर्कीपालकोट. झाविमो पालकोट की बैठक नर्सरी आम बगान में गुरुवार को हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकिशोर खड़िया ने की. बैठक में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड में जब तक स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति लागू नहीं होगी, तब तक झारखंड में पूर्ण विकास नहीं हो सकेगा. इसके लिए बाबूलाल मरांडी के हाथों को मजबूत करना होगा. श्री तिर्की ने कहा कि 22 व 23 मई को संपूर्ण प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी की जायेगी़ आठ मई को पार्टी का महाधिवेशन रांची में होने जा रहा है, पार्टी के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो. मौके पर सुजीत नंदा, मंगल इंदवार, दीपक मुंडा, दसु बड़ाइक, प्रमोद मुंडा, सोमरा महतो, जितेंद्र पाहन व वीरेंद्र मुंडा सहित कई सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola