ओके:: बेमियादी सत्याग्रह सह भूख हड़ताल 11 को

Published at :07 Apr 2016 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
ओके:: बेमियादी सत्याग्रह सह भूख हड़ताल 11 को

ओके:: बेमियादी सत्याग्रह सह भूख हड़ताल 11 को घाघरा. भाकपा माले के तत्वावधान में गुरुवार को घाघरा प्रखंड के मलगो भंडार में सम्मेलन का आयोजन किया गया. मौके पर माले के जिला सचिव सह झारखंड नवनिर्माण दल के संयोजक विजय सिंह ने कहा कि शिक्षा के व्यवसायीकरण व राशन-केेरोसिन की जिले में कालाबाजारी के खिलाफ […]

विज्ञापन

ओके:: बेमियादी सत्याग्रह सह भूख हड़ताल 11 को घाघरा. भाकपा माले के तत्वावधान में गुरुवार को घाघरा प्रखंड के मलगो भंडार में सम्मेलन का आयोजन किया गया. मौके पर माले के जिला सचिव सह झारखंड नवनिर्माण दल के संयोजक विजय सिंह ने कहा कि शिक्षा के व्यवसायीकरण व राशन-केेरोसिन की जिले में कालाबाजारी के खिलाफ 11 अप्रैल को उपायुक्त के समक्ष बेमियादी सत्याग्रह सह भूख हड़ताल का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर, किसान व आम आदमी महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से रोजाना जूझ रहा है. लेकिन सरकार इन समस्याओं को दूर करने में नाकाम साबित हो रही है. इन समस्याओं के समाधान के लिए हमें एकजुट होकर वृहत रूप से आंदोलन करने की जरूरत है. श्री सिंह ने बताया कि 22 व 23 अप्रैल को देवघर में राज्य सम्मेलन होगा. उसमें हमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना है. इस अवसर पर सुरेश भगत, रतिया उरांव, मनी उरांव, बसंत कुमार, धर्मपाल उरांव व कृष्णा उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola