पूरी मजदूरी नहीं मिली, तो होगा आंदोलन

Published at :06 Apr 2016 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
पूरी मजदूरी नहीं मिली, तो होगा आंदोलन

पूरी मजदूरी नहीं मिली, तो होगा आंदोलन 250 की जगह 150 रुपये मिल रही है मजदूरी 6 गुम 18 में प्रतिनिधि व मजदूरों के साथ प्रदेश अध्यक्षबिशुनपुर. प्रखंड में चल रही योजनाओं में ठेकेदार द्वारा कम मजदूरी भुगतान करने की सूचना पर बुधवार को झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह बिशुनपुर पहुंचे. […]

विज्ञापन

पूरी मजदूरी नहीं मिली, तो होगा आंदोलन 250 की जगह 150 रुपये मिल रही है मजदूरी 6 गुम 18 में प्रतिनिधि व मजदूरों के साथ प्रदेश अध्यक्षबिशुनपुर. प्रखंड में चल रही योजनाओं में ठेकेदार द्वारा कम मजदूरी भुगतान करने की सूचना पर बुधवार को झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह बिशुनपुर पहुंचे. मुखिया बिलटु लोहरा की अध्यक्षता में ब्लाक मैदान में मजदूरों व ग्रामीणों की बैठक हुई. मजदूरों ने कहा कि बिशुनपुर प्रखंड में मजदूरों का शोषण हो रहा है. काम के एवज में 210 रुपये के बदले में ठेकेदारों द्वारा 150 रुपये दिये जा रहे हैं. मजदूर नेता राजेश सिंह ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर ठेकेदार द्वारा निर्धारित मजदूरी भुगतान नहीं किया गया, तो इसकी शिकायत सीएम, विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय संसद से की जायेगी. रोड जाम भी किया जायेगा. जनप्रतिनिधियों ने मजदूरों की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिलने का भी निर्णय लिया. बैठक में हेलता पंचायत मुखिया तारामनी किंडो, पंचायत समिति सदस्य सीमा देवी, बिशुनपुर मुखिया राजमुनी उरांव, मुखिया दिगंबर मुंडा, सिकंदर उरांव, बसंत तुरी सहित कई लोग उपस्थित थे.भाजपा की बैठक हुईबिशुनपुर. भाजपा मंडल की बैठक अध्यक्ष उत्तम साहू की अध्यक्षता में सत्संग भवन में हुई. भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की मजबूती एवं संगठन विस्तार पर चर्चा की गयी. मौके पर भिखारी भगत, सुरेंद्र कुमार मांझी, जगत ठाकुर, संदीप सिंह, जयकरण सिंह, सुरेश चीक बड़ाइक, दिगंबर मुंडा, शंकर भगत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola