योग के बिना अधूरा है जीवन

योग के बिना अधूरा है जीवनसत्संग समारोह का आयोजन फोटो-एलडीजीए-6 दीप प्रज्जवलित करते अतिथि ,एलडीजीए-7 उपस्थित महिलाएं. लोहरदगा.नगर भवन लोहरदगा में विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में सत्संग समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर शोभा यात्रा नवाडीपाड़ा आश्रम से नगर भवन तक पहुंची. विहंगम योग संस्थान के झारखंड अध्यक्ष राधा कृष्ण सिंह ने […]
योग के बिना अधूरा है जीवनसत्संग समारोह का आयोजन फोटो-एलडीजीए-6 दीप प्रज्जवलित करते अतिथि ,एलडीजीए-7 उपस्थित महिलाएं. लोहरदगा.नगर भवन लोहरदगा में विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में सत्संग समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर शोभा यात्रा नवाडीपाड़ा आश्रम से नगर भवन तक पहुंची. विहंगम योग संस्थान के झारखंड अध्यक्ष राधा कृष्ण सिंह ने कहा कि विहंगम योग जीवन जीने का एक सरल उपाय है. सदगुरु सदाफल देव महाराज 17 वर्ष की कठिन साधना के बाद विहंगम योग को धराधाम में लाये और सभी मानव जाति काे मुक्ति का मार्ग बताया. गुलाब भगत ने बताया कि कठिन समय में विहंगम योग साधन सेवा और सत्संग के बिना जीवन अधूरा है. जीवन को सफल बनाना है, तो विहंगम योग की साधना सेवा और सत्संग को जीवन में अपनाना होगा. मंच का संचालन सामू प्रजापति ने किया. मौके पर दुबराज वर्मा, प्रदीप सोनी, सीताराम भगत, सीताराम साहू, सहदेव भगत, किरण कुमारी, कांति देवी, धर्मी देवी, पुष्पा देवी, महावीर प्रजापति, संदीप साहू, सुदर्शन महतो सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










