टाना भगतों को न्याय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : सुखदेव

Published at :06 Apr 2016 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
टाना भगतों को न्याय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : सुखदेव

टाना भगतों को न्याय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : सुखदेव टाना भगतों का प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिल कर रखीं समस्याएं फोटो- एलडीजीए- 9 विधायक के समक्ष अपनी समस्या रखते टाना भगत.लोहरदगा.टाना भगतों का प्रतिनिधिमंडल झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत के आवास पर मिल कर समस्याओं से अवगत कराया. टाना भगतों ने […]

विज्ञापन

टाना भगतों को न्याय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : सुखदेव टाना भगतों का प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिल कर रखीं समस्याएं फोटो- एलडीजीए- 9 विधायक के समक्ष अपनी समस्या रखते टाना भगत.लोहरदगा.टाना भगतों का प्रतिनिधिमंडल झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत के आवास पर मिल कर समस्याओं से अवगत कराया. टाना भगतों ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर टाना भगतों के रहनेवाले गांवों में कैंप लगा कर टाना भगतों के लिए उत्तराधिकारी के आधार पर भूमि का नामांकरण करना है, लेकिन सिर्फ कर्मचारी भेज कर प्रशासन खानापूरी कर रहा है. टाना भगतों की नीलामी जमीन को वापस करने, टाना भगतों की वंशावली बनाने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया. विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि टाना भगतों ने स्वतंत्रता आंदोलन में मुख्य भूमिका निभायी थी. इसके कारण अंगरेजों ने उनकी जमीन को नीलामा कर दिया. आजादी के बाद भी टाना भगतों को न्याय नहीं मिला. टाना भगतों की जो भी समस्याएं हैं, उसे सरकार के माध्यम से दूर करने की कोशिश करेंगे. मौके पर राम टाना भगत, शालीराम भगत, रामदयाल टाना भगत, चरण टाना भगत, भारत टाना भगत, बंधना टाना भगत, विष्णु टाना भगत, राममोहन टाना भगत, महादेव टाना भगत, एतवा टाना भगत, सुखराम टाना भगत, उमेश टाना भगत, बसुआ टाना भगत, हुलसी टाना भगत, जयमल टाना भगत सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola