ओके:::50-50 चापानलों की होगी मरम्मत

ओके:::50-50 चापानलों की होगी मरम्मत गुमला. जिले में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए विधायक शिवशंकर उरांव की मौजूदगी में पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी श्रवण साय ने की. बैठक में हर प्रखंड में खराब पड़े 50-50 चापानलों की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिले के […]
ओके:::50-50 चापानलों की होगी मरम्मत गुमला. जिले में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए विधायक शिवशंकर उरांव की मौजूदगी में पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी श्रवण साय ने की. बैठक में हर प्रखंड में खराब पड़े 50-50 चापानलों की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिले के 811 डेड पड़े चापानल के बदले नये चापानल लगाने व जिले में 70 ट्यूब वेल आपदा मद से लगाने व 10 डीप बोरिंग सोलर के साथ लगाने का निर्देश पीएचइडी को दिया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह, सिमडेगा विधायक प्रतिनिधि प्रतिमा देवी सहित कई कर्मी मौजूद थे.पुस्तक क्रय के लिए निविदा खुलीगुमला. समाहरणालय परिसर स्थित डीसी कार्यालय में जिले के 159 पुस्तकालय के लिए पुस्तक क्रय करने को लेकर डीसी श्रवण साय की अध्यक्षता में निविदा खोली गयी. निविदाधारी का चयन करते हुए संबंधित प्रकाशक को आर्डर दिया गया. मौके पर डीडीसी नागेंद्र सिन्हा, डीइओ नीरू पुष्पा टोप्पो, डीएसइ सच्चिदानंद तिग्गा, भूषण महतो व डोमन राम मोची सहित कई सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










